CG News: CRPF में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी, स्पोर्ट्स कोटा के तहत 521 पदों पर सीधी भर्ती

CG News: CRPF में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी, स्पोर्ट्स कोटा के तहत 521 पदों पर सीधी भर्ती

CG News: CRPF में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी, स्पोर्ट्स कोटा के तहत 521 पदों पर सीधी भर्ती

CG News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है. इस भर्ती में फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, शूटिंग, बॉडी बिल्डिंग, कराटे, वुशु और योग सहित कुल 22 खेलों के खिलाड़ियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा.

पद, वेतनमान और आयु सीमा की जानकारी

निकाले गए कुल 521 पदों में से हेड कांस्टेबल के लिए 182 पद और कांस्टेबल के लिए 339 पद आरक्षित हैं. हेड कांस्टेबल पद का वेतनमान 25,500 से 81,100 रुपए तक तय किया गया है, जबकि कांस्टेबल पद के लिए 21,700 से 69,100 रुपए तक का वेतन मिलेगा. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष (1 अगस्त 2026 की स्थिति में) होनी चाहिए. नियमानुसार खिलाड़ियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट का प्रावधान है.

सीआरपीएफ भर्ती 2021:असिस्टेंट कमांडेंट की रिक्तियां, सैलरी 1.77 लाख से  ज्यादा - Crpf Recruitment 2021 vacancies For Assistant Commandant Posts  Earn Salary Upto 1.7 Lakh - Amar Ujala Hindi News Live

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क का विवरण

इस भर्ती परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी. अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन, पहचान जांच, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल जांच और रिव्यू मेडिकल परीक्षा के अंकों व प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के पुरुषों के लिए 100 रुपए रखा गया है. वहीं महिलाओं, एससी (SC), एसटी (ST) और पूर्व सैनिकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

हेड कांस्टेबल पद के लिए आवश्यक योग्यता

हेड कांस्टेबल पद पर आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. खेल योग्यता के तहत अभ्यर्थी ने किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो, या नेशनल गेम्स में अपने राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा रहा हो. इसके अतिरिक्त IOA के नेशनल गेम्स में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त खिलाड़ी या इंटर यूनिवर्सिटी/जूनियर नेशनल गेम्स में स्वर्ण/रजत पदक विजेता अभ्यर्थी भी पात्र होंगे.

कांस्टेबल पद हेतु शैक्षणिक व खेल मानदंड

कांस्टेबल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास रखी गई है. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने सीनियर या जूनियर नेशनल गेम्स में भाग लिया हो, या फिर SGFI स्कूल गेम्स, नेशनल स्पोर्ट्स व स्टेट स्कूल टीम में कम से कम तीसरा स्थान पाया हो. यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया विंटर गेम्स में पदक विजेता अथवा इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग ले चुके खिलाड़ी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: बदलते बस्तर की तस्वीर, प्रकृति, संस्कृति और होमस्टे से पर्यटन का नया दौर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें