MP News: MP में 27% OBC आरक्षण पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

MP News: MP में 27% OBC आरक्षण पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

MP News: MP में 27% OBC आरक्षण पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

MP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर राज्य में 27 प्रतिशत ओबीसी (OBC) आरक्षण पूर्ण रूप से लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति देने की मांग की है. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्र जारी करते हुए लिखा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षा पास कर चुके हजारों युवा वर्षों से अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं.

राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, पूछा- चार साल से क्यों रुकी  हैं OBC की नियुक्तियां - mp obc reservation delayed appointments rahul  gandhi appeals to cm mohan yadav

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उठा था 13% होल्ड पदों का मुद्दा

राहुल गांधी ने पत्र में इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां छात्रों ने अपनी पीड़ा बताई थी. राज्य में 87:13 व्यवस्था के तहत 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखा गया है, जिससे वर्ष 2022 से चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के इंतजार में हैं. छात्रों का दावा है कि MPPSC समेत विभिन्न भर्तियों में करीब 10 हजार पदों पर प्रक्रिया रुकी हुई है, जिससे 1.87 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हैं और कई ओवरएज हो रहे हैं.

MP में फिर गर्माया OBC आरक्षण का मुद्दा, राहुल गांधी ने CM मोहन को लिखा पत्र,  बोले-युवाओं का कीमती वक्त अब और जाया न करें

सड़कों पर उतरने को मजबूर अभ्यर्थी

कांग्रेस नेता ने पत्र में उल्लेख किया कि 27% ओबीसी आरक्षण को राज्य में सभी राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया था, इसके बावजूद इस समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है. उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों और हक के लिए युवाओं को बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. राहुल गांधी ने अपील की कि 4 वर्षों से इंतजार कर रहे इन युवाओं का कीमती समय अब और बर्बाद नहीं होना चाहिए.

हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर जबलपुर उच्च न्यायालय (High Court) में अंतिम सुनवाई 5 अगस्त को पूरी हो चुकी है. जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की विशेष पीठ ने सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. वर्तमान में सभी पक्ष और अभ्यर्थी हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

कांग्रेस ने किया था आरक्षण रोकने का पाप

राहुल गांधी के पत्र पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा पलटवार किया है. सारंग ने कहा कि राहुल गांधी को विषय की बुनियादी जानकारी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लटकाने का काम कमलनाथ नीत तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किया था. सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार 27% ओबीसी आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे अपने लिखे पत्र को हिंदी में अक्षरशः पढ़कर दिखाएं.

यह भी पढ़ें : MP News: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, 6 राज्यों के चुनाव रद्द करने की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें