Rewa News: रीवा में सार्वजनिक परिवहन को मिली नई रफ्तार, CM मोहन और नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी
Rewa News: विंध्य क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रीवा शहर को 26 नई आधुनिक बसों की सौगात मिली है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल से प्रदेश भर के लिए 350 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें रीवा के लिए आवंटित की गई 6 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें और 20 नई डीजल बसें शामिल हैं.

सतना, सीधी और जबलपुर मार्ग पर दौड़ेंगी 6 इलेक्ट्रिक बसें
रीवा को आवंटित की गई 6 नई इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों को रीवा से सतना, सीधी और जबलपुर के प्रमुख रूटों पर संचालित किया जाएगा, योजना के अनुसार प्रत्येक मार्ग पर 2-2 इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन किया जाएगा, जिससे इन प्रमुख शहरों के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों आम यात्रियों को सुलभ, सस्ती और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन सेवा का सीधा लाभ मिलेगा.

CM मोहन ने बस में किया सफर
भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ और ‘पीएम ई-बस सेवा’ के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद रीवा के लिए रवाना होने वाली एक बस में सवार होकर दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री निवास तक का सफर तय किया, रीवा शहर में एक साथ 6 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण कम करने की दिशा में भी बड़ी सफलता मिलेगी.
व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को मिलेगी नई गति
इन नई बस सेवाओं के शुरू हो जाने से रीवा का पड़ोसी जिलों सतना, सीधी और महाकौशल के केंद्र जबलपुर से संपर्क पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएगा, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा वर्ग और पर्यटकों को आवागमन में सहूलियत होगी, जिससे पूरे विंध्य अंचल के व्यापारिक, शैक्षणिक और पर्यटन विकास को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
रीवा नगर निगम के उच्च अधिकारी रहे उपस्थित
भोपाल में आयोजित इस राज्य स्तरीय हरी झंडी समारोह के दौरान रीवा नगर निगम की ओर से नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) मुरारी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे, अधिकारियों ने बताया कि बसों के संचालन, समय सारणी और रखरखाव की पूरी तैयारी कर ली गई है ताकि नागरिकों को तत्काल प्रभाव से इस नई और आधुनिक परिवहन सुविधा का निर्बाध लाभ मिल सके.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के कॉलेज चौराहे की बदहाली और जलभराव के खिलाफ सड़क पर बैठा युवक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









