CG News: 11 अक्टूबर को होगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

CG News: 11 अक्टूबर को होगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

CG News: 11 अक्टूबर को होगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 अक्टूबर को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है, यह बैठक रविवार दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संपन्न होगी, जिसमें सरकार से जुड़े कई अहम नीतिगत मुद्दों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे के बाद पहली बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से लौटने के बाद यह कैबिनेट की पहली बड़ी और औपचारिक बैठक होगी, बैठक की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे, विकास योजनाओं की समीक्षा और जनहित से जुड़ी प्राथमिकताओं को आकार देने के लिए अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है.

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, कक्षा 5वीं और  8वीं की परीक्षा के लिए उठाए गए ये कदम

जनहित और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में धान खरीदी की तैयारियों, किसानों के हितैषी कदमों, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और नई योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े कई प्रमुख एजेंडों को शामिल किया जा सकता है, इसके अलावा विभिन्न विभागों से आए महत्वपूर्ण सेवा और रोजगार संबंधी संशोधनों पर भी मंत्रिपरिषद की स्वीकृति ली जाएगी.

पिछली बैठक में लिए गए थे बड़े फैसले

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 सितंबर को महानदी भवन में साय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें राज्य सरकार ने अतिथि व्याख्याता नीति-2026 में संशोधन, पूर्व अग्निवीरों को शासकीय नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण जनहितकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी थी, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 11 अक्टूबर की बैठक में भी कुछ नए और महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों की उम्मीद की जा रही है.

‘विकसित छत्तीसगढ़‘ के संकल्प को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार जनहितकारी निर्णयों को धरातल पर उतारने में जुटी हुई है, 11 अक्टूबर को होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक से ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी और प्रदेशवासियों के लिए कई नई सौगातों का रास्ता साफ हो सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें