CG News: सरगुजा दौरे पर एक्शन मोड में दिखे डिप्टी सीएम अरुण साव, महानदी पुल की स्थिति देख अधिकारियों को लगाई फटकार
CG News: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री अरुण साव अचानक कड़े एक्शन मोड में नजर आए, अपने सरगुजा दौरे के दौरान गुरुवार को डिप्टी सीएम ने अचानक सड़कों और पुल-पुलिया का निरीक्षण किया, इस दौरान प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग पर महानदी पुल की खस्ताहाल स्थिति देखते ही उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर ही अधिकारियों से जवाब-तलब करना शुरू कर दिया.
अधिकारियों की लगाई जमकर क्लास
काफिला रोककर जायजा लेने के दौरान मंत्री अरुण साव को सड़क और महानदी पुल की स्थिति बेहद असंतोषजनक मिली, पुल की दुर्दशा और समय पर रखरखाव न होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई, डिप्टी सीएम ने अफसरों से सीधा सवाल किया कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर समय रहते मरम्मत का काम क्यों शुरू नहीं कराया गया और रखरखाव में इतनी लापरवाही क्यों बरती गई.

‘क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हो‘- अरुण साव
निरीक्षण के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए पूछा कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, उन्होंने कहा कि इतना बड़ा और मुख्य ब्रिज होने के बावजूद इसकी हालत बेहद खराब है, मंत्री साव ने सख्त लहजे में अफसरों से सवाल दागा कि अगर इस जर्जर पुल के कारण कोई दुर्घटना होती है या किसी की जान जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.
अफसरों की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अरुण साव ने कहा कि अगर हर सड़क और पुल की कमी उन्हें खुद मौके पर आकर बतानी पड़े, तो फिर विभागीय निरीक्षण और नियमित निगरानी का क्या औचित्य रह जाता है, उन्होंने कहा कि अफसरों को दफ्तरों से निकलकर खुद फील्ड में जाना चाहिए और सड़कों व पुलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर तुरंत सुधार कार्य कराना चाहिए.
तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराने के दिए सख्त निर्देश
डिप्टी सीएम अरुण साव ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए महानदी पुल और संबंधित मार्ग पर तत्काल प्रभाव से सुधार एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










