Rewa News: रीवा में ज़मीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Rewa News: रीवा में ज़मीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Rewa News: रीवा में ज़मीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेल्ही गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ ज़मीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 72 वर्षीय दधिबल प्रसाद शुक्ला की मौत हो गई, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बुजुर्ग पर रिश्तेदारों ने किया हमला

मृतक के भतीजे सुशील कुमार शुक्ला के अनुसार दधिबल प्रसाद अपने घर से कुएं पर पानी भरने के लिए निकले थे, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उनके पारिवारिक रिश्तेदार देवराज शुक्ला और भाईलाल शुक्ला ने उन पर अचानक हमला कर दिया, परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों से उन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

गाय चराने को लेकर हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी ज़मीनी रंजिश के साथ-साथ दो दिन पहले हुआ विवाद भी मुख्य वजह है, दो दिन पूर्व आरोपी मृतक के पिता के खेत में जबरन गाय चरा रहे थे, जब उन्हें मना किया गया तो विवाद बढ़ गया था, उस समय डायल 112 की टीम ने पहुंचकर मामला शांत कराया था, लेकिन आरोपी इसी बात को लेकर रंजिश रख रहे थे.

बैकुंठपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर संदेहियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार 

बैकुंठपुर थाना प्रभारी के अनुसार मामले की हर पहलू से सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) आने के बाद मौत के सटीक कारणों का स्पष्ट पता चलेगा, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बिना ड्राइवर के दौड़ती दिखी बाइक का वीडियो वायरल, सीसीटीवी फुटेज ने उड़ाई लोगों की नींद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें