Rewa News: रीवा में कुएं से पानी भरने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेल्ही में कुएं से पानी भरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में जमकर लाठियां चलीं, जिसमें 72 वर्षीय वृद्ध दादीबल शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए. उपचार के दौरान उनकी मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
घटना की जानकारी के मुताबिक ग्राम डेल्ही निवासी दादीबल शुक्ला और आरोपी भैयालाल शुक्ला व देवराज शुक्ला एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बीते 8 तारीख को सामूहिक कुएं से पानी भरने को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. गंभीर रूप से घायल वृद्ध दादीबल शुक्ला को तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
दोनों आरोपियों को भेजा जेल
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और नामजद आरोपी भैयालाल शुक्ला व देवराज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले की अन्य पहलुओं से भी बारीकी से जांच कर रही है.
विंध्य और मध्य प्रदेश की ताजा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर बड़ी अपडेट के लिए Vindhya Times को सब्सक्राइब करें. ऐसी हीं और खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ला में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस की दबिश, एक महिला गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










