Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ला में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस की दबिश, एक महिला गिरफ्तार

Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ला में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस की दबिश, एक महिला गिरफ्तार

Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ला में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस की दबिश, एक महिला गिरफ्तार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कबाड़ी मोहल्ले में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने शनिवार की रात माया देवी लोनिया नामक महिला को मौके से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह महिला अपने घर के पास ही नशीली कफ सिरप की फुटकर बिक्री का अवैध कारोबार संचालित कर रही थी, जिससे इलाके में युवाओं के बीच नशे की लत बढ़ रही थी.

सिविल लाइन थाना प्रभारी की टीम ने की कार्रवाई

सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ला निवासी माया देवी लोनिया इलाके में नशीली सिरप बेच रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी महिला को धर दबोचा. पूछताछ के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़ी एक अन्य महिला का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है.

फरार महिला की तलाश

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद सामने आई दूसरी संदिग्ध महिला की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. पुलिस गिरफ्तार महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कफ सिरप की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, रानी तालाब मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, अलसुबह से लगी भक्तों की कतार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें