MP News: पांच कार्यालयों के 2500 कर्मचारियों को चौथे समयमान वेतनमान का इंतजार, कैबिनेट मंजूरी जरूरी

MP News: पांच कार्यालयों के 2500 कर्मचारियों को चौथे समयमान वेतनमान का इंतजार, कैबिनेट मंजूरी जरूरी

MP News: पांच कार्यालयों के 2500 कर्मचारियों को चौथे समयमान वेतनमान का इंतजार, कैबिनेट मंजूरी जरूरी

MP News: मध्य प्रदेश के कई विभागों के कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान पहले ही मिल चुका है, लेकिन पांच प्रमुख कार्यालयों के कर्मचारी अब भी इस वित्तीय लाभ के इंतजार में हैं। जिन कार्यालयों के कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं, उनमें मंत्रालय, विधानसभा, राजभवन, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और विधि विभाग शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन विभागों के करीब 2,500 अधिकारी-कर्मचारी इस स्थिति से प्रभावित हैं, जिन्हें हर महीने चार से पांच हजार रुपये यानी सालभर में लगभग 48 हजार से 60 हजार रुपये तक का वित्तीय नुकसान हो रहा है।

Mp News:सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर जल्द फैसला, आज नियमों को अंतिम  रूप देगा जीएडी - Mp News: Decision On Government Employee Promotions Soon;  Gad To Finalize Rules Today. - Amar Ujala

जीएडी स्तर पर मंत्री के अनुमोदन के अभाव में अटकी फाइल

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से इस संबंध में संक्षेपिका और नोटशीट मंगाई जा चुकी है, लेकिन विभागीय मंत्री के स्तर पर अनुमोदन न मिलने के कारण फाइल पिछले तीन महीनों से आगे नहीं बढ़ी है। चूंकि यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए प्रस्ताव पर उनका अनुमोदन होना अनिवार्य है। इसके बाद मुख्य सचिव के माध्यम से इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद ही आधिकारिक आदेश जारी होने का रास्ता साफ होगा।

MP government made changes in promotion scheme

कैबिनेट की मंजूरी

इन चुनिंदा कार्यालयों के कर्मचारियों की ग्रेड पे और वेतनमान की स्थिति अन्य विभागों से अलग होने के कारण इस मामले में कैबिनेट की मंजूरी अनिवार्य है। ब्रह्म स्वरूप कमेटी ने इन कार्यालयों में काम की विशेष प्रकृति को देखते हुए अन्य विभागों की तुलना में उच्च वेतनमान की अनुशंसा की थी, जिसके चलते इनका वेतन ढांचा शुरू से अलग रहा है। फिलहाल सभी की नजरें जीएडी की फाइल पर टिकी हैं और विभागीय अनुमोदन के बाद कैबिनेट की मुहर लगते ही इन कर्मचारियों को चौथे समयमान वेतनमान का सीधा लाभ मिलने लगेगा।

यह भी पढ़ें : MP News: दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द होने से 4,500 यात्रियों को मिलेगा 35 लाख का रिफंड, 17 ट्रेनों के रूट बदले

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें