CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीरों के लिए आरक्षक भर्ती का रास्ता साफ
CG News: हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में एक अहम कैबिनेट बैठक संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए, इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे, सरकार ने राज्य में प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक पद पर भर्ती
बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि गृह विभाग के तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, इसके अलावा आदिम जाति विभाग का नाम बदलकर अब जनजाति कार्य विभाग करने का भी फैसला किया गया है.
![]()
निवेश और औद्योगीकरण में तेजी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के मुखिया के रूप में निरंतर 25 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है, सरकार ने इसे राष्ट्र प्रथम और सुशासन की एक ऐतिहासिक कर्मयात्रा बताया है, जिससे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को भी नई दिशा मिली है, छत्तीसगढ़ में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने कई संरचनात्मक नीतियां लागू की हैं, इज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026 के तहत औद्योगिक अनुमतियों को बेहद सरल बना दिया गया है, जिससे तय समय-सीमा में निर्णय न होने पर स्वतः स्वीकृति का प्रावधान भी शामिल है, इन प्रशासनिक सुधारों की बदौलत राज्य को भारी-भरकम निवेश प्रस्ताव मिले हैं.
बस्तर में शांति और बुनियादी ढांचे का विकास
सरकार के समन्वित प्रयासों और सुरक्षाबलों के साहस से छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से मुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है, साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, और ऊर्जा के क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं, जिससे राज्य के दूरदराज के इलाकों तक बुनियादी सुविधाएं सुगम हो रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ ने भी छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का रोडमैप तैयार कर लिया है, राज्य के मेहनती किसान, सशक्त महिलाएं, और युवा शक्ति मिलकर इस महासंकल्प को पूरा करने में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग का विशेष अभियान, मतदाता सूची होगी अपडेट, नए युवा मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










