CG News: छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग का विशेष अभियान, मतदाता सूची होगी अपडेट, नए युवा मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस
CG News: छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य में मतदाता सूची को अद्यतन (अपडेट) करने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक व्यापक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, इस विशेष ड्राइव के तहत मुख्य रूप से युवा वर्ग और ऐसे पात्र नागरिकों को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है.

स्कूलों में ELC और BLO द्वारा घर-घर सत्यापन अभियान
अभियान के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से विशेष शिविर लगाए जाएंगे, इसके साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं, पुरानी व नई सूची का मिलान कर छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान की जा रही है, ताकि फॉर्म-6 भरकर उनके नाम जोड़े जा सकें.

बीएलओ को दिया गया लक्ष्य
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक बीएलओ को प्रति सप्ताह 20 से 25 नए मतदाताओं को जोड़ने का स्पष्ट लक्ष्य सौंपा है, जिसे एक महीने के भीतर पूरा किया जाना है, इसके अलावा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा बेघर व वंचित नागरिकों के बीच भी विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया उपलब्ध
नए मतदाता या संशोधन के इच्छुक नागरिक विभिन्न माध्यमों से आसानी से आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए चुनाव आयोग का आधिकारिक पोर्टल (voters.eci.gov.in) और मोबाइल ऐप ‘ECINET’ उपलब्ध है, जिसमें ‘Book a Call with BLO’ की विशेष सुविधा दी गई है, इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से संबंधित क्षेत्र के बीएलओ से भी संपर्क किया जा सकता है.
हेल्पलाइन नंबर पर मिल सकेगी सहायता
छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग ने नागरिकों की सुविधा और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है, इस नंबर पर कॉल करके कोई भी नागरिक अपनी पात्रता, बीएलओ की जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत सहायता प्राप्त कर सकता है, इस अभियान से प्रदेश में मतदाता जागरूकता को भी नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों का बड़ा तबादला, गृह विभाग ने 18 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के दिए निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










