Sidhi News: सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव टला, पंचों ने तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले की ग्राम पंचायत एठी में सरपंच अंजनी सिंह गौड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई एक बार फिर टल गई है, 9 अक्टूबर के बाद सोमवार 12 अक्टूबर को भी तय समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके कारण पंचायत भवन पहुंचे करीब 20 पंचों को बिना किसी कार्रवाई के निराश होकर वापस लौटना पड़ा.

पंचों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल
सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव में शामिल होने पहुंचे पंचों का कहना है कि वे सरपंच के खिलाफ लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बार-बार तारीख रद्द होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, पंचों ने आरोप लगाया कि वे अपने जरूरी काम छोड़कर आते हैं, लेकिन ऐन मौके पर कार्रवाई रद्द होने की जानकारी मिलने से उनका समय और मेहनत दोनों व्यर्थ हो रहे हैं.
तहसीलदार और सरपंच की मिलीभगत के आरोप
अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया टलने से नाराज पंचों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधा है, पंच बसंती कोल सहित अन्य पंचों ने तहसीलदार राकेश शुक्ला पर जानबूझकर प्रक्रिया टालने और सरपंच पक्ष के साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है, साथ ही पंचों ने ऐन मौके पर पंचायत भवन में पटवारी की मौजूदगी और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं.

फोन से मिली कार्रवाई निरस्त होने की खबर
पंचायत भवन में मौजूद पटवारी प्रशांत सिंह ने बताया कि कार्रवाई के तय समय से महज पांच मिनट पहले उन्हें एसडीएम प्रिया पाठक का फोन आया था, फोन पर उस दिन की कार्रवाई निरस्त किए जाने की जानकारी दी गई, पटवारी ने आगे बताया कि एसडीएम से चर्चा के बाद अब अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई के लिए 14 अक्टूबर की नई तारीख तय की गई है.
चुनावी प्रशिक्षण का दिया हवाला
दूसरी ओर तहसीलदार राकेश शुक्ला ने आरोपों पर सफाई देते हुए बताया कि वे चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में व्यस्त थे, जिसके चलते 12 अक्टूबर की कार्रवाई नहीं हो सकी, उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रशासनिक व्यस्तता के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, अब देखना होगा कि 14 अक्टूबर को अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई पूरी हो पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश के पटवारियों को बड़ी राहत, स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री विवाद पर नहीं दर्ज होगा कोई आपराधिक केस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










