Satna News: 4 सालों से महिला को दिया जा रहा था पैसों का लालच, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Satna News: 4 सालों से महिला को दिया जा रहा था पैसों का लालच, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Satna News: 4 सालों से महिला को दिया जा रहा था पैसों का लालच, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के धवारी क्षेत्र से धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परिवार के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक दंपत्ती, उनके दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं.

Five accused arrested in the case.

4 साल से बना रहे थे दबाव

कोतवाली पुलिस के अनुसार चांदमारी रोड की रहने वाली पीड़िता आशा चौधरी के पति लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिसके कारण उनका परिवार भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा था, लगभग चार साल पहले पीड़िता का संपर्क आरोपी रामनरेश चौधरी, उसकी पत्नी द्रोपदी, बेटों और बेटी खुशबू से हुआ, आरोपी परिवार पहले ही अपना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना चुका था और वे पीड़िता को भी लगातार धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे.

समस्याओं को दूर करने का दिया लालच

आरोपी परिवार पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित महिला को ईसाई धर्म अपनाने पर उसकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर करने और बीमारियों से राहत दिलाने का लालच दिया था, जब महिला पर धर्म बदलने का दबाव हद से ज्यादा बढ़ने लगा तो उसने हिंदू संगठनों यानी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें इस पूरी आपबीती की जानकारी दी.

आरोपियों की गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित मकान में तुरंत छापेमारी की और मौके से सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, पुलिस ने पीड़ित महिला आशा चौधरी के आधिकारिक बयान दर्ज किए और प्राप्त सबूतों व बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया, पुलिस ने मौके से संदिग्ध धार्मिक सामग्री और साहित्य को जप्त कर लिया है, पूरी कानूनी प्रक्रिया संपन्न करने के बाद गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है, पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें : MP News: पीजी और रेजिडेंट डॉक्टर्स को मिलेगी आर्थिक राहत, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें