MP News: पीजी और रेजिडेंट डॉक्टर्स को मिलेगी आर्थिक राहत, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चिकित्सा महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई करने वाले जूनियर व सीनियर डॉक्टर्स को एक बड़ी सौगात दी है, जिसके तहत उनके स्टाइपेंड और मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है और इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसे वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद लागू किया जाएगा.

पीजी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्टाइपेंड में इजाफा
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्टाइपेंड में लगभग 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत पीजी प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड 77,662 रुपये से बढ़ाकर 81,126 रुपये कर दिया गया है, वहीं सेकेंड ईयर का स्टाइपेंड 80,050 रुपये से बढ़ाकर 83,620 रुपये और तीसरे वर्ष का स्टाइपेंड 82,441 रुपये से बढ़ाकर 86,118 रुपये कर दिया गया है.

सीनियर और जूनियर रेजिडेंट का मानदेय भी बढ़ा
इस संशोधन के बाद केवल पीजी स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के मानदेय में भी खासी वृद्धि की गई है, अब सीनियर रेजिडेंट्स को 90,803 रुपये के स्थान पर 94,853 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि जूनियर रेजिडेंट्स का स्टाइपेंड 63,324 रुपये से बढ़ाकर 66,148 रुपये कर दिया गया है.
1 अप्रैल से लागू होंगी दरें
उल्लेखनीय है कि जूनियर डॉक्टर्स द्वारा स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर पहले प्रदर्शन भी किए गए थे, जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े इन छात्रों और रेजिडेंट्स के लिए इसे एक बड़ी आर्थिक राहत के रूप में देखा जा रहा है, और स्टाइपेंड की ये नई बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: लक्ष्मणबाग रोड पर नदी किनारे गांजा बेचने की फिराक में खड़े थे आरोपी, 4 किलो से अधिक जप्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










