CG News: छत्तीसगढ़ में जनरल कोच की सफाई व्यवस्था होगी बेहतर, रेलवे ने लागू की नई नीति

CG News: छत्तीसगढ़ में जनरल कोच की सफाई व्यवस्था होगी बेहतर, रेलवे ने लागू की नई नीति

CG News: छत्तीसगढ़ में जनरल कोच की सफाई व्यवस्था होगी बेहतर, रेलवे ने लागू की नई नीति

 CG News: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने जनरल कोच की साफ-सफाई को लेकर नई व्यवस्था शुरू की है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों में ‘बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज’ नीति लागू की है. इसके तहत अब अनारक्षित कोचों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सफर उपलब्ध कराने के साथ ही ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाना है.

सिर्फ AC ही नहीं, अब ट्रेन के जनरल कोच में भी होगी सफाई; कंट्रोल रूम को  भेजनी होगी तस्वीर - railways revolution general coach cleanliness and gati  shakti

इन तीन ट्रेनों में लागू होगी नई व्यवस्था

रेलवे की यह पहल भारतीय रेल के ‘52 सप्ताह में 52 सुधार’ परिवर्तन एजेंडे का हिस्सा है. शुरुआती चरण में बिलासपुर और रायपुर मंडल से संचालित होने वाली तीन लंबी दूरी की ट्रेनों को इसमें शामिल किया गया है. इनमें ट्रेन नंबर 18237/18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, जो बिलासपुर और अमृतसर के बीच चलती है, ट्रेन नंबर 20847/20848 हमसफर एक्सप्रेस, जो दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित होती है, और ट्रेन नंबर 12549/12550 दुर्ग-एमसीटीएम उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं.

Indian Railways: ट्रेन से करते हैं सफर तो रेलवे के इन नियमों को जानना बेहद  जरूरी! - important rules of railways to travel by train indian railways  irctc update ahlbs - AajTak

जनरल कोच में होगी सफाई

नई नीति के तहत सामान्य कोचों में भी सफाई का नियमित कार्यक्रम तय किया गया है. अब तक एसी और स्लीपर कोचों की सफाई व्यवस्था के मुकाबले जनरल कोचों में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की योजना है. इसके अंतर्गत कोच के प्रवेश द्वार, शौचालय और डस्टबिन की सफाई यात्रा के दौरान की जाएगी. सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक वॉशरूम की सफाई हर घंटे होगी, जबकि बाकी समय में हर दो घंटे के अंतराल पर सफाई की जाएगी.

AI और जियो-टैगिंग से रखी जाएगी निगरानी

रेलवे ने सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जियो-टैगिंग की मदद से सफाई कार्य की निगरानी की जाएगी. सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें रिकॉर्ड कर मोबाइल एप पर अपलोड की जाएंगी. निर्धारित मानकों के अनुसार काम की पुष्टि होने के बाद ही संबंधित ठेकेदारों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इससे सफाई के काम की गुणवत्ता जांचने और लापरवाही पर नजर रखने में मदद मिलेगी.

सफाई कर्मचारियों को दी जाएगी अतिरिक्त ट्रेनिंग

इस व्यवस्था में कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहेगी. उन्हें बिजली और प्लंबिंग से जुड़े छोटे-मोटे कार्यों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे यात्रा के दौरान जनरल कोच में लाइट, पंखे या पानी से संबंधित छोटी समस्याओं को समय पर दूर करने में सहायता मिलेगी. रेलवे की इस पहल से सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से फिर शुरू होगी सफारी, जिप्सी और रिसॉर्ट की बुकिंग को लेकर पर्यटकों में उत्साह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में जनरल कोच की सफाई व्यवस्था होगी बेहतर, रेलवे ने लागू की नई नीति”

Leave a Comment

और पढ़ें