MP News: मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी और CM मोहन ने दी शुभकामनाएं

MP News: मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी और CM मोहन ने दी शुभकामनाएं

MP News: मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी और CM मोहन ने दी शुभकामनाएं

MP News: मध्यप्रदेश आज अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस खास अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. वहीं राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी.

विकास और विरासत को बताया नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान अब मध्यप्रदेश की नई पहचान है. औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, कृषि विकास दर में वृद्धि और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और मजबूती मिल रही है.

Madhya Pradesh Foundation Day | CM Mohan Yadav Priorities Employment Health

अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर ऐसे मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जहां विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचे. हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिले और आने वाली पीढ़ियां समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर गर्व कर सकें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मध्यप्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है. यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं.

कृषि, उद्योग और पर्यटन में प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन के क्षेत्र में प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

'पीएम मोदी के विजन से बदलेगा मध्यप्रदेश', दिल्ली में प्रधानमंत्री से  मुलाकात के बाद बोले सीएम मोहन यादव; गिनाईं सरकार की उपलब्धियां - cm mohan  yadav meets pm modi mps farmer welfare initiatives

भोपाल में तीन दिनों तक चलेगा राज्योत्सव

स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय राज्योत्सव आयोजित किया जा रहा है. ‘विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश’ इसकी केंद्रीय थीम रखी गई है. आयोजन में मध्यप्रदेश की सात दशकों की विकास यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे, राज्योत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और ‘स्वाद-देशज व्यंजन मेला’ का उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे. इसके बाद शाम 6:30 बजे मुख्य सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ किया जाएगा.

102 विद्यार्थियों को मिलेगी एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति

स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 102 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे. वहीं किसान स्वाभिमान पर्व क्विज के 165 विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे. इनमें 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर शामिल हैं, राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी खास तैयारी की गई है. गायिका मोनाली ठाकुर और लोकगायक मामे खान अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इसके अलावा प्रदेश के लोक कलाकार लोककला और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों के जरिए मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मंच पर प्रदर्शित करेंगे.

MP का 71वां स्थापना दिवस आज, भोपाल में तीन दिनों का राज्योत्सव, जानें आपके  जिले में क्या है खास

लाल परेड ग्राउंड के आसपास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

राज्योत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोपाल यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. लाल परेड ग्राउंड के आसपास पार्किंग और वाहनों के आवागमन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं. बिना पास वाले वाहनों के लिए शाम 6 बजे से डायवर्जन लागू रहेगा. यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 जारी किया गया है.

जिला स्तर पर भी होंगे स्थापना दिवस के कार्यक्रम

राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के सभी जिलों में भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, विकास की उपलब्धियों और स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोककलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से आम लोगों को स्थापना दिवस समारोह से जोड़ा जाएगा. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश सरकार 3 नवंबर को फिर लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज, चालू वित्त वर्ष में अब तक 44,900 करोड़ की उधारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी और CM मोहन ने दी शुभकामनाएं”

Leave a Comment

और पढ़ें