MP News: हरदीप सिंह पुरी के हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा, पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम 10.66 करोड़ की चल संपत्ति

MP News: हरदीप सिंह पुरी के हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा, पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम 10.66 करोड़ की चल संपत्ति

MP News: हरदीप सिंह पुरी के हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा, पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम 10.66 करोड़ की चल संपत्ति

MP News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी की संपत्ति का विवरण सामने आया है. मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए गए हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के साथ जमा किए गए हलफनामे में उनकी और पत्नी की चल-अचल संपत्ति, आय और विदेश में मौजूद संपत्तियों का ब्योरा दिया गया है. हलफनामे के अनुसार, चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी के नाम केंद्रीय मंत्री से अधिक संपत्ति दर्ज है.

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, पिछले 5 साल  में संपत्ति में हुई बड़ी बढ़ोत्तरी | Hardeep Singh Puri Rajya Sabha  Nomination Wife ...

हरदीप सिंह पुरी के पास 6.54 करोड़ की चल संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक, हरदीप सिंह पुरी के पास कुल 6.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. वहीं, उनकी अचल संपत्ति का मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये बताया गया है, हरदीप सिंह पुरी की पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम 10.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है. इसके अलावा उनके पास करीब 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई गई है. इस तरह चल संपत्ति के मामले में लक्ष्मी पुरी की संपत्ति केंद्रीय मंत्री की तुलना में अधिक है.

हरदीप पुरी की संपत्ति से लेकर कांग्रेस के विरोध तक, राज्यसभा नामांकन की पूरी  कहानी | Hardeep Singh Puri Wife Lakshmi Puri Assets Income Rajya Sabha  Affidavit - Patrika News

पांच साल में सालाना आय का विवरण

हलफनामे में हरदीप सिंह पुरी की सालाना आय का विवरण भी दिया गया है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी सालाना आय पिछले पांच वर्षों में 63.26 लाख रुपये से बढ़कर 75.57 लाख रुपये हो गई है. वहीं, वित्तीय वर्षों के अनुसार आय के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हलफनामे में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में 15 लाख 39 हजार 750 रुपये, 2022-23 में 1 करोड़ 2 लाख 50 हजार 39 रुपये, 2023-24 में 1 करोड़ 7 लाख 91 हजार 500 रुपये, 2024-25 में 1 करोड़ 61 लाख 18 हजार 490 रुपये और 2025-26 में 1 करोड़ 69 लाख 77 हजार 960 रुपये की आय दर्शाई गई है.

स्विस फ्रैंक और अमेरिकी डॉलर में भी संपत्ति

लक्ष्मी पुरी की संपत्ति के विवरण में विदेशी मुद्रा में जमा रकम का भी उल्लेख है. हलफनामे के मुताबिक, उनके नाम करीब 30 लाख स्विस फ्रैंक और 2 लाख 90 हजार 650 अमेरिकी डॉलर दर्ज हैं. इसके अलावा दिल्ली स्थित संपत्ति से मिलने वाला किराया, पेंशन और बैंक जमा पर मिलने वाला ब्याज भी आय के स्रोतों में शामिल बताया गया है, नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में लक्ष्मी पुरी के नाम स्विट्जरलैंड में संपत्ति होने का भी उल्लेख किया गया है. राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के बाद सामने आए इन विवरणों में दंपती की चल और अचल संपत्ति के साथ विदेशी संपत्ति तथा आय के स्रोतों की जानकारी भी दर्ज है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में जेल सुधार और बंदी पुनर्वास अधिनियम लागू करने की तैयारी, 4 IAS अधिकारियों की समिति 10 दिन में देगी रिपोर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: हरदीप सिंह पुरी के हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा, पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम 10.66 करोड़ की चल संपत्ति”

Leave a Comment

और पढ़ें