Rewa News: हिनौती गौधाम तक बनेगा 10.87 करोड़ का पहुंच मार्ग, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने किया भूमिपूजन
Rewa News: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रविवार शाम रीवा के हिनौती गौधाम में कई विकास कार्यों की शुरुआत की. उन्होंने यहां दो नए गौ-शेड का लोकार्पण किया. इसके साथ ही लालगांव-कटरा मार्ग से गौधाम तक 10 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया. इस दौरान गौधाम परिसर में प्राकृतिक खेती के प्रक्षेत्र का भी उद्घाटन किया गया.

गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि इस पद्धति से तैयार खाद्य सामग्री स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है और इसमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलती है, डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती से जोड़ने की जरूरत है. इससे एक ओर गौमाता की सेवा को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पौष्टिक और बेहतर गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का उत्पादन भी किया जा सकेगा. उन्होंने इस खेती पद्धति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

10.87 करोड़ से बनेगा गौधाम तक पहुंच मार्ग
हिनौती गौधाम तक पहुंचने के लिए अब तक पक्की सड़क की सुविधा नहीं थी. इसके चलते यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. खासकर बारिश के मौसम में रास्ता खराब होने से आवागमन और मुश्किल हो जाता था. अब लालगांव-कटरा मार्ग से गौधाम तक 10 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से पहुंच मार्ग बनाया जाएगा. इसके निर्माण से गौधाम तक पहुंचना आसान होगा, कार्यक्रम में मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. इस दौरान गौधाम में शुरू किए गए विकास कार्यों और प्राकृतिक खेती के प्रक्षेत्र को लेकर जानकारी दी गई.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 6 एस्केलेटर और 4 नई लिफ्ट लगेंगी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: हिनौती गौधाम तक बनेगा 10.87 करोड़ का पहुंच मार्ग, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने किया भूमिपूजन”