Rewa News: सूने मकान में घुसा चोर, सोने-चांदी के गहने छोड़ भरा गैस सिलेंडर ले उड़ा, CCTV में कैद हुई वारदात
Rewa News: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के शारदा नगर, गोडहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक चोर सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ, लेकिन घर में रखे सोने-चांदी के गहनों और दूसरे कीमती सामान को छोड़कर भरा हुआ गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया. चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है.
रिटायर्ड टीचर के घर को बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक, यह मकान रिटायर्ड टीचर निर्मला सिंह का है. घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. इसी का फायदा उठाकर एक युवक चेहरे पर रुमाल बांधकर मकान के पास पहुंचा. उसने पहले घर का ताला तोड़ा और फिर अंदर दाखिल हो गया. इसके बाद वह सीधे रसोई की ओर गया, मकान के अंदर मौजूद कीमती सामान को देखकर भी आरोपी ने उसे हाथ नहीं लगाया. इसके बजाय उसने रसोई में रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाया और उसे कंधे पर लादकर बाहर निकल गया. चोर की इस हरकत ने पूरे मामले को अजीब बना दिया है, क्योंकि उसने सोने-चांदी के गहनों और अन्य कीमती सामान के बजाय गैस सिलेंडर को निशाना बनाया.
CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश
चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फुटेज में आरोपी मकान का ताला तोड़कर अंदर जाते और गैस सिलेंडर लेकर बाहर निकलते दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला के मुताबिक, मकान में चोरी होने की सूचना मिली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है. मामले में जांच जारी है और आरोपी का पता लगाने के लिए फुटेज की मदद ली जा रही है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: कन्या महाविद्यालय के छात्रा ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर, स्पोर्ट्स टीचर पर आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: सूने मकान में घुसा चोर, सोने-चांदी के गहने छोड़ भरा गैस सिलेंडर ले उड़ा, CCTV में कैद हुई वारदात”