Rewa News: संस्कृत विश्वविद्यालय तक पहुंचना होगा आसान, बिछिया नदी पर बनेगा जलमग्नीय पुल

Rewa News: संस्कृत विश्वविद्यालय तक पहुंचना होगा आसान, बिछिया नदी पर बनेगा जलमग्नीय पुल

Rewa News: संस्कृत विश्वविद्यालय तक पहुंचना होगा आसान, बिछिया नदी पर बनेगा जलमग्नीय पुल

Rewa News: रीवा के संस्कृत विश्वविद्यालय के नए भवन तक पहुंचना अब आसान होने वाला है. इसके लिए लक्ष्मणबाग से कुठुलिया मार्ग पर बिछिया नदी में जलमग्नीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में इस निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए. बैठक में अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व शिवशेखर शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Rajendra Shukla Rewa Development

भूमि अर्जन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम किया जाए, ताकि भूमि अर्जन सहित सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें. उन्होंने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को भूमि अर्जन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जल्द जारी करने के निर्देश दिए. इससे जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी और निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ होगा.

समय-सीमा में पूरा हो निर्माण

डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता से पूरा करें. उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय के नए भवन तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण महत्वपूर्ण है.

dipti cm

भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र है विश्वविद्यालय

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे संस्थान तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों की पहुंच आसान होना जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को विश्वविद्यालय के महत्व को ध्यान में रखते हुए निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

7.58 करोड़ से बना STP शुरू

इससे पहले 2 नवंबर को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का उद्घाटन किया था. करीब 7.58 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 6.5 एमएलडी गंदे पानी का शोधन करने की है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकास कर रहा है और शहर को स्वच्छ रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं. बिछिया प्लांट में शहर के 10 वार्डों से आने वाले गंदे पानी का उपचार किया जा रहा है.

चार चरणों में होता है पानी का शोधन

बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आधुनिक तकनीक के जरिए गंदे पानी को साफ किया जाता है. सबसे पहले पानी के साथ आने वाले ठोस पदार्थों को मशीनों की मदद से अलग किया जाता है. इसके बाद चार चरणों में पानी का शोधन किया जाता है. उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्लांट में आने वाला काला पानी उपचार के बाद साफ हो जाता है और फिर उसे नदी में छोड़ा जाता है. इससे नदी में गंदे पानी के सीधे प्रवाह को रोकने में मदद मिलेगी.

भूमिहीन परिवारों को आवास देने के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं. उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पात्रता के आधार पर भूमिहीन परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त अक्षत जैन, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, पार्षद हेमलता सिंह सहित अन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: संस्कृत विश्वविद्यालय तक पहुंचना होगा आसान, बिछिया नदी पर बनेगा जलमग्नीय पुल”

Leave a Comment

और पढ़ें