MP News: CM मोहन यादव की पुलिसकर्मियों को नसीहत, बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाने से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सुलझाने पर दें ध्यान

MP News: CM मोहन यादव की पुलिसकर्मियों को नसीहत, बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाने से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सुलझाने पर दें ध्यान

MP News: CM मोहन यादव की पुलिसकर्मियों को नसीहत, बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाने से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सुलझाने पर दें ध्यान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर रील बनाने के बजाय आम लोगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया की लोकप्रियता से आगे बढ़कर जनता की परेशानियां दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से ऐसे अधिकारी बनने की अपील की, जिनका सम्मान समाज के सभी वर्गों में समान रूप से हो. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, गरीबों और कमजोर वर्गों की मदद करने तथा उनके लिए देवदूत की तरह काम करने की अपेक्षा जताई.

भोपाल के व्यापारियों को राहत की उम्मीद:cm बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से  रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे - Bhopal Traders Hopeful For Relief: Cm  Says The ...

सोशल इश्यूज पर दें ध्यान

भोपाल के भौंरी स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 44वें और 45वें उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बैच के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है, लेकिन पुलिस के लिए सोशल मीडिया से ज्यादा महत्वपूर्ण सोशल इश्यूज हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय जरूर रहें, लेकिन उनका मुख्य ध्यान समस्याओं को सामने लाने के बजाय उनके समाधान पर होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि रील बनाने से ज्यादा वास्तविक समस्याओं को सुलझाने में पुलिसकर्मियों के हर पल की अहमियत होनी चाहिए.

पुलिस सेवा की नई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने दीक्षांत परेड को पुलिस सेवा की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह समारोह केवल प्रशिक्षण पूरा होने का अवसर नहीं है, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व में प्रवेश करने का समय है. उन्होंने मध्य प्रदेश के 8.5 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने जा रहे युवा पुलिस अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि अब इन अधिकारियों के सामने जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की चुनौती होगी.

Their families will be honored on CM Martyrs' Day, these seven police  personnel lost their lives on duty

MP पुलिस का गौरवशाली इतिहास

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस का अतीत गौरवशाली रहा है. प्रदेश के युवाओं ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच अपनी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यक्षमता से नए प्रतिमान स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस बल ने हमेशा चुनौतियों का सामना करते हुए जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. नए अधिकारियों से भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाने की अपेक्षा है.

डाकुओं के आतंक से प्रदेश को दिलाई मुक्ति

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में डाकुओं के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक मध्य प्रदेश के कई इलाके डाकुओं के आतंक से प्रभावित रहे. चंबल से लेकर रीवा अंचल तक पुलिस के सामने गंभीर चुनौतियां थीं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया और डाकुओं के आतंक को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मुख्यमंत्री ने पुलिस के इस योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी के अधिकारियों से भी कर्तव्यनिष्ठा और साहस के साथ काम करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें : Rewa News: संस्कृत विश्वविद्यालय तक पहुंचना होगा आसान, बिछिया नदी पर बनेगा जलमग्नीय पुल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें