Rewa News: सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

Rewa News: सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

Rewa News: सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. मंगलवार सुबह एक सरकारी शिक्षक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. सिर में गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है.

वार्ड नंबर 10 निवासी थे मृतक शिक्षक

मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुभाष तिवारी के रूप में हुई है. वे वार्ड नंबर 10 में रहते थे और शासकीय स्कूल टीकर में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे. घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है. घटना के समय वे अपने कमरे में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी रसोई में काम कर रही थीं.

गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन

जानकारी के मुताबिक, घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत कमरे की ओर दौड़े. वहां सुभाष तिवारी खून से लथपथ हालत में पीठ के बल पड़े मिले. उनकी पिस्टल छाती पर रखी हुई थी. सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला

घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और आसपास की वस्तुओं को जांच के लिए जब्त किया है. इन पर मिले फिंगरप्रिंट का मिलान भी किया जाएगा.

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. परिजनों ने भी पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या किए जाने की बात बताई है. हालांकि, परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में ज्यादा बातचीत करने से इनकार कर दिया, फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों को लेकर जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: नेहरू नगर में कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की बात आई सामने”

Leave a Comment

और पढ़ें