CG News: छत्तीसगढ़ में 955 सरकारी सेवाएं ऑनलाइन, 58 लाख से ज्यादा आवेदन, घर बैठे बनवा सकेंगे आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र

CG News: छत्तीसगढ़ में 955 सरकारी सेवाएं ऑनलाइन, 58 लाख से ज्यादा आवेदन, घर बैठे बनवा सकेंगे आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र

CG News: छत्तीसगढ़ में 955 सरकारी सेवाएं ऑनलाइन, 58 लाख से ज्यादा आवेदन, घर बैठे बनवा सकेंगे आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल के जरिए 955 शासकीय सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं. इस व्यवस्था के तहत आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र सहित कई जरूरी सेवाओं के लिए नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. अब तक पोर्टल पर 58 लाख 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 53 लाख 18 हजार से ज्यादा आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं. इस तरह कुल आवेदनों में लगभग 91.6 प्रतिशत का निराकरण हो चुका है.

CG News: 'सेवा सेतु' पोर्टल के जरिए आय, जाति, निवास, राशन कार्ड, विवाह  पंजीयन समेत 441 सेवाएं अब घर बैठे पाएं

मोबाइल पर मिलेगी आवेदन की स्थिति

सेवा सेतु की डिजिटल व्यवस्था के तहत आवेदन करने के बाद नागरिक अपने मोबाइल पर उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन स्वीकृत होने पर संबंधित प्रमाण-पत्र डिजिटल रूप में डाउनलोड किया जा सकता है. जिन लोगों को खुद ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी होती है, वे नजदीकी सेवा सेतु या च्वॉइस सेंटर की सहायता ले सकते हैं, इस व्यवस्था से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधा मिल सकती है. पहले आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए गांव से तहसील या जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था. कई बार आवेदन की जानकारी लेने या दस्तावेजों में सुधार कराने के लिए भी बार-बार कार्यालय पहुंचना पड़ता था. इससे यात्रा का खर्च बढ़ता था और मजदूरों को एक दिन की मजदूरी तक छोड़नी पड़ती थी. ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल प्रमाण-पत्र की सुविधा से इन परेशानियों को कम किया जा सकता है.

82 हजार से अधिक आवेदन अभी लंबित

सेवा सेतु पोर्टल के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक प्राप्त आवेदनों में से 4 लाख 5 हजार 341 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं. वहीं, 82 हजार 426 आवेदन अभी लंबित हैं. कुल आवेदनों में लंबित मामलों की हिस्सेदारी करीब 1.4 प्रतिशत है. ऑनलाइन सुविधा के साथ लंबित आवेदनों का समय पर निराकरण करना भी जरूरी है, ताकि नागरिकों को निर्धारित समय में सेवाओं का लाभ मिल सके.

अब घर बैठे भरें जनगणना 2027 की डिटेल, 17 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा;  चेक करें प्रोसेस - bihar census 2027 online selfenumeration starts april 17

आधार में नाम की गलती सुधरने से छात्रवृत्ति का रास्ता खुला

अंबिकापुर की डॉली गंधर को आधार कार्ड में नाम की गलती के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इस त्रुटि की वजह से उनका बैंक खाता नहीं खुल पा रहा था और छात्रवृत्ति की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी. उन्होंने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया. आधार में नाम संबंधी गलती ठीक होने के बाद अब उनके लिए बैंक खाता खुलवाने और छात्रवृत्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता आसान हो गया है.

चार दिन में जारी हुआ डिजिटल विवाह प्रमाण-पत्र

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम ठाकुरटोला निवासी गणपत धुर्वे और हंसलेखा धुर्वे ने विवाह पंजीयन के लिए 16 अक्टूबर को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था. उनका आवेदन 20 अक्टूबर को स्वीकृत हो गया और डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त विवाह प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया. इस तरह आवेदन के चार दिन के भीतर ही उन्हें प्रमाण-पत्र मिल गया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोईलारा की निवासी आंचल सिंह ने आय प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. उन्हें महज दो दिनों में प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया. आय प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल छात्रवृत्ति, शिक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है.

अतिरिक्त खर्च में आएगी कमी

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से नागरिकों को तहसील और जिला मुख्यालय तक बार-बार जाने की जरूरत कम हो सकती है. इससे यात्रा, भोजन, दस्तावेजों की फोटोकॉपी और मजदूरी के नुकसान जैसे खर्चों में बचत संभव है. किसानों, मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए यह व्यवस्था सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने में मददगार हो सकती है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार 45 करोड़ में किराए पर लेगी 100 एसी डीलक्स बसें, 14 दिसंबर तक कंपनियां कर सकेंगी आवेदन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें