Rewa News: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च, FIR और कार्रवाई की मांग
Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी क्रम में सोमवार देर रात जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग उठाई.
शिकायतकर्ता ने कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता ने कहा कि मामले को लेकर वह अपनी फरियाद जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा चुकी हैं. उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन कब लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का यह मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है. जानकारी के मुताबिक, वल्लभ भवन की ओर से मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग से पूरे मामले की जानकारी ली गई है. इसके बाद मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है.
डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों से की चर्चा
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी पीड़ित महिला डॉक्टर और उनका समर्थन कर रहे अन्य डॉक्टरों को बुलाकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं, पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे.
डॉ. मनोज इंदुलकर पर लगे हैं आरोप
दरअसल, संजय गांधी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुलकर पर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इस मामले को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन यानी जूडा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. संगठन की प्रमुख मांग है कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज करे और मामले में उचित कार्रवाई की जाए.
HOD पद से हटाए जा चुके हैं डॉ. इंदुलकर
विरोध के बीच मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉ. मनोज इंदुलकर को विभागाध्यक्ष पद से हटा दिया है. उनकी जगह डॉ. अनुराग चौरसिया को नया विभागाध्यक्ष बनाया जा चुका है. हालांकि, पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर जूनियर डॉक्टरों का विरोध जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात कैंडल मार्च निकालकर एक बार फिर कार्रवाई की मांग उठाई गई.
यह भी पढ़ें : Rewa News: सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की बात आई सामने
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च, FIR और कार्रवाई की मांग”