Sidhi News: जिला अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, इस मांग लेकर विधायक से मिले कर्मचारी
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही. वेतन में बढ़ोतरी नहीं होने और मांगों की अनदेखी से नाराज एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष सफाईकर्मी काम छोड़कर धरने पर बैठे हैं. कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
![]()
विधायक रीति पाठक से मिले हड़ताल कर रहे कर्मचारी
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीधी विधायक रीति पाठक जिला अस्पताल पहुंचीं. इस दौरान हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और मानदेय बढ़ाने की मांग रखी. कर्मचारियों का कहना है कि वे पूरे अस्पताल की सफाई की जिम्मेदारी संभालते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें पर्याप्त भुगतान नहीं मिलता. मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी.

10 से 12 हजार रुपए मिल रहा मानदेय
सफाईकर्मी सविता भारती ने बताया कि कर्मचारी पूरे अस्पताल की सफाई करते हैं. कचरे से लेकर खून के छींटों और अन्य गंदगी को साफ करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है. इसके बावजूद उन्हें मेहनत के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा है. कर्मचारियों को महज 10 से 12 हजार रुपए मानदेय मिलता है. वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई.

पुराने ठेकेदार से की जा रही चर्चा
मामले को लेकर सिविल सर्जन दीपारानी इसरानी ने बताया कि हड़ताल के संबंध में वेंडर को बुलाकर समझाइश दी गई है. उन्होंने बताया कि पुराना ठेका निरस्त हो चुका है और एक महीने के भीतर नए ठेके के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. नए ठेकेदार के आने के बाद कर्मचारी अपने मानदेय को लेकर बातचीत कर सकेंगे, सिविल सर्जन के मुताबिक, फिलहाल पुराने वेंडर से भी इस संबंध में चर्चा की जा रही है. कर्मचारियों की समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. वहीं, सफाईकर्मी मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं. हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: चुरहट में पिता ने सोती पत्नी और 6 साल की बेटी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










