MP News: 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होते ही लेंगे संन्यास

MP News: 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होते ही लेंगे संन्यास

MP News: 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होते ही लेंगे संन्यास

MP News: मध्यप्रदेश की राजनीति में पूर्व मंत्री और रहली से 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव के एक बयान ने नई चर्चा शुरू कर दी है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर संन्यास लेने की बात कही. भार्गव ने साफ कहा कि कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

Gopal Bhargava Retirement Statement

स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण में किया ऐलान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मंगलवार, 24 नवंबर को सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के बलेह पहुंचे थे. यहां स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कोपरा सिंचाई परियोजना का जिक्र किया. इसी दौरान उन्होंने परियोजना पूरी होने के बाद राजनीतिक जीवन से विदाई लेने की घोषणा की.

किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

गोपाल भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री से जब भी उनकी बातचीत होती है, तो कोपरा सिंचाई परियोजना को लेकर चर्चा जरूर होती है. इस परियोजना से रोन-कुमराई से लेकर पथरिया और दमोह तक के किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि परियोजना के रास्ते में आ रही बाधा अब दूर हो चुकी है.

सागर: गोपाल भार्गव ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान

किसानों की आर्थिक स्थिति बदलने का दावा

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां के किसान भी पंजाब और हरियाणा के किसानों की तरह समृद्ध हो सकेंगे. उनके मुताबिक, क्षेत्र के लगभग सभी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और अब कोपरा बांध का निर्माण ही उनका प्रमुख लक्ष्य रह गया है.

9 बार रहली से विधायक चुने गए

गोपाल भार्गव मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी भार्गव वर्ष 1985 से सक्रिय राजनीति में हैं और रहली विधानसभा क्षेत्र से 9 बार विधायक चुने जा चुके हैं. प्रदेश सरकार में उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है, गोपाल भार्गव मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. अब कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद संन्यास लेने के उनके बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को बढ़ा दिया है. हालांकि, उनके इस ऐलान के बाद परियोजना के पूरा होने और उनके अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: राजा भोज एयरपोर्ट ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में मिले 4.96 अंक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होते ही लेंगे संन्यास”

Leave a Comment

और पढ़ें