MP News: सरकारी स्कूलों में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, अब बच्चों को मिलेंगे भुट्टे का कीस, दाल-बाफला और गुलाबी चपाती

MP News: सरकारी स्कूलों में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, अब बच्चों को मिलेंगे भुट्टे का कीस, दाल-बाफला और गुलाबी चपाती

MP News: सरकारी स्कूलों में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, अब बच्चों को मिलेंगे भुट्टे का कीस, दाल-बाफला और गुलाबी चपाती

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब रोजाना एक जैसा मध्याह्न भोजन नहीं मिलेगा. सरकार ने पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत खाने के मेन्यू में बदलाव किया है. नई व्यवस्था में बच्चों को दाल-रोटी और सामान्य सब्जियों के साथ भुट्टे का कीस, दाल-बाफला, सेव-टमाटर की सब्जी, दाल-पानिया और बाजरे की राबड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे. इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के साथ स्थानीय खानपान से जोड़ना है.

कहीं भुट्टे का कीस तो कहीं बाजरे की राबड़ी, एमपी के स्कूलों में बदला मिड-डे  मील का मेन्यू, जानें आपके इलाके में क्या मिलेगा? - ZEE NEWS HINDI

थाली में दिखेंगी हरी और गुलाबी चपातियां

नई गाइडलाइन के तहत सप्ताह में कम से कम एक दिन बच्चों को उनके क्षेत्र का पारंपरिक भोजन देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा बच्चों की थाली में हरी और गुलाबी चपाती भी शामिल की जाएगी. पालक, मेथी, बथुआ और सहजन की पत्तियों को आटे में मिलाकर हरी चपाती बनाई जाएगी, जबकि गाजर मिलाकर गुलाबी चपाती तैयार होगी. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने भोजन की विविधता, पोषण और स्वच्छता को लेकर नई मार्गदर्शिका जारी की है.

रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, अब बच्चों की थाली  में मिलेगा रागी-मिलेट और सोया - mid day meal to include millet ragi soya in  thali addition

अंचल के हिसाब से तैयार होगा मेन्यू

सरकार ने मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के खानपान को ध्यान में रखते हुए भोजन की सूची तैयार की है. मालवा में भुट्टे का कीस, दाल-बाफला, सेव-टमाटर की सब्जी और गेहूं की थूली मिलेगी, जबकि निमाड़ में दाल-पानिया और मक्का-ज्वार की रोटी परोसी जाएगी. विंध्य और महाकौशल में इंद्रहर, फुलौरी की कढ़ी, महेरी और कोदो-कुटकी के व्यंजन शामिल होंगे. बुंदेलखंड में बेसन के चीले और ग्वालियर-चंबल में बाजरे की राबड़ी तथा बेड़ई जैसे पकवान बच्चों को मिलेंगे.

जनजातीय क्षेत्रों के भोजन को भी मिलेगी जगह

भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्र के बच्चों को दाल-बाफला, पंचमेल दाल और गेहूं की लापसी जैसे व्यंजन दिए जाएंगे. वहीं, झाबुआ, अलीराजपुर, मंडला और डिंडोरी जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्थानीय खानपान को प्राथमिकता मिलेगी. यहां महुआ और अलसी के लड्डू, कोदो-कुटकी की खीर और खिचड़ी तथा वनोपज आधारित पारंपरिक व्यंजन मेन्यू का हिस्सा होंगे. इसके साथ ही भोजन में पोषण बढ़ाने के लिए सहजन की पत्तियों का पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

महंगी दाल की जगह मिलेंगे दूसरे विकल्प

नई व्यवस्था में खाद्य सामग्री की कीमतों को भी ध्यान में रखा गया है. बाजार में तुअर दाल या काबुली चना महंगा होने पर रसोइए समान पोषण देने वाले दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें सेम, बरबटी, हरा चना, मूंग दाल और सोया बड़ी शामिल हैं. भोजन की गुणवत्ता और स्वाद बनाए रखने के लिए पोषण विशेषज्ञों की मदद से रेसिपी बुक भी तैयार की जाएगी. इसमें प्रति बच्चे के हिसाब से सामग्री की मात्रा और खाना बनाने की विधि दर्ज होगी.

सप्ताह में दो दिन हरी सब्जी, एक दिन फल

बच्चों के पोषण को बेहतर बनाने के लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन हरी पत्तेदार सब्जियां और एक दिन मौसमी फल देने का प्रावधान किया गया है. हालांकि, बारिश के मौसम में संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरी पत्तेदार सब्जियां मेन्यू से बाहर रहेंगी. वहीं, स्थानीय त्योहारों, बाजार में खाद्य सामग्री की उपलब्धता और कीमतों के अनुसार भोजन में बदलाव किया जा सकेगा. मेन्यू तैयार करने में स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों और विद्यार्थियों की पसंद भी शामिल होगी. फिलहाल शहरी क्षेत्रों में अक्षय पात्र फाउंडेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल स्तर पर भोजन तैयार किया जाता है.

यह भी पढ़ें : MP News: 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होते ही लेंगे संन्यास

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें