Rewa News: रीवा में CM मोहन का अनोखा अंदाज, सांसद जनार्दन मिश्रा के भाषण को AK-47 की गोलियों से जोड़ा

Rewa News: रीवा में CM मोहन का अनोखा अंदाज, सांसद जनार्दन मिश्रा के भाषण को AK-47 की गोलियों से जोड़ा

Rewa News: रीवा में CM मोहन का अनोखा अंदाज, सांसद जनार्दन मिश्रा के भाषण को AK-47 की गोलियों से जोड़ा

Rewa News: रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से सांसद जनार्दन मिश्रा के भाषण देने के अंदाज पर मजाकिया टिप्पणी की. सीएम ने कहा कि क्या भाषण देते हैं जनार्दन जी. कभी माहौल बनाना हो तो जनार्दन जी को खड़ा कर दो. जनार्दन जी दे ठोक-ठाक, धड़-धड़… AK-47 की गोलियों की तरह. क्या भाषण देते हैं जनार्दन जी. मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे.

लोगों को संबोधित करते सीएम। - Dainik Bhaskar

हिट विकेट होने पर रोकना पड़ता है

मुख्यमंत्री ने हंसते हुए आगे कहा कि कभी-कभी जनार्दन जी थोड़ा हिट विकेट भी हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें बताना पड़ता है कि जनार्दन जी थोड़ा रोको, रोको, रोको. हालांकि, क्रिकेट में यह सब चलता रहता है. सीएम की इस हल्की-फुल्की टिप्पणी ने सभा का माहौल खुशनुमा बना दिया.

3 महीने खेती, 9 महीने ताश और बोतल? अन्नदाता की मेहनत पर सांसद जनार्दन मिश्रा  के बयान से सियासी बवाल

भाजपा की पदयात्रा से पहले हुई सभा

दरअसल, रीवा के एनसीसी ग्राउंड से भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जानी है. इसी कार्यक्रम से पहले आयोजित सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने देश की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है और भारत के नेतृत्व में वैश्विक समस्याओं के समाधान तलाशे जा रहे हैं.

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को इससे परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि इस परिवार की हर बात का विरोध करने की आदत है और कई बार बिना सिर-पैर की बातें की जाती हैं, मुख्यमंत्री ने विंध्य के लोगों से कहा कि इस धरती और चित्रकूट का भगवान राम से विशेष संबंध है. भगवान राम ने अपने वनवास के 11 वर्ष इसी क्षेत्र में बिताए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में कई तरह की अड़चनें पैदा कीं और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए. सीएम ने कश्मीर की समस्या के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.

यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोरेक्स सिटी के पोस्टर लेकर पहुंचीं कांग्रेस नेत्री

मुख्यमंत्री की सभा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह बघेल कोरेक्स सिटी रीवा के पोस्टर लेकर पंडाल में पहुंच गईं. पोस्टर पर लिखा था, कोरेक्स सिटी रीवा में मुख्यमंत्री का स्वागत है. इसके बाद पुलिस और कांग्रेस नेत्री के बीच झूमा-झटकी हुई. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. वहीं, प्रतिभा सिंह ने पुलिस पर अभद्रता करने के आरोप लगाए.

भाजपा महिला मोर्चा समेत अन्य मोर्चाें के लोग भी यात्रा में शामिल।

डिप्टी CM ने रजिस्ट्री योजना की बताई उपलब्धि

सभा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रजिस्ट्री योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण परिवारों को संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक दिलाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में 27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं. डिप्टी सीएम के मुताबिक, यह केवल रजिस्ट्री कराने की योजना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती देने का अभियान है.

यह भी पढ़ें : Rewa Weather Update: रीवा में सर्दी का असर तेज, सुबह-रात बढ़ेगी ठिठुरन, 7 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें