Rewa News: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- गांव छोड़कर शहर आ जाओ, जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो, पानी की चिंता मत करो

Rewa News: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- गांव छोड़कर शहर आ जाओ, जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो, पानी की चिंता मत करो

Rewa News: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- गांव छोड़कर शहर आ जाओ, जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो, पानी की चिंता मत करो

Rewa News: रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान चर्चा में आ गया है. उन्होंने कहा कि चाहे सभी लोग गांवों से आकर रीवा शहर में बस जाएं और जितने बच्चे पैदा करने हैं, उतने बच्चे पैदा कर लें. नगर निगम ने सभी के लिए पानी की व्यवस्था कर रखी है और शहर में पानी की कोई कमी नहीं होने वाली.

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों पर विवादित बयान के लिए मांगी माफी

दाना-पानी की व्यवस्था पर कही बात

सांसद ने हंसी-ठिठोली के अंदाज में अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि बाकी दाना-पानी तुम जानो और तुम्हारी व्यवस्था. उनका यह बयान शुक्रवार रात सामने आए एक वीडियो के जरिए चर्चा में आया है.

नगर निगम के कार्यक्रम में दिया बयान

जानकारी के मुताबिक, भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने यह टिप्पणी रीवा नगर निगम के एक कार्यक्रम के दौरान की थी. कार्यक्रम में वे शहर की पेयजल व्यवस्था और नागरिकों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की तैयारियों के बारे में अपनी बात रख रहे थे.

बढ़ती आबादी और पानी की उपलब्धता पर टिप्पणी

इसी दौरान बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरतों का जिक्र करते हुए सांसद ने यह बयान दिया. उन्होंने अपने संबोधन में भरोसा जताया कि रीवा नगर निगम ने शहर में सभी लोगों के लिए पानी की व्यवस्था कर रखी है. अब उनका यह बयान सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 20 करोड़ के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दो बार लोकार्पण, पहले महापौर फिर डिप्टी CM ने काटा फीता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- गांव छोड़कर शहर आ जाओ, जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो, पानी की चिंता मत करो”

Leave a Comment

और पढ़ें