Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में युवक की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था अमित चौधरी

Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में युवक की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था अमित चौधरी

Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में युवक की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था अमित चौधरी

Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव मिलने की जानकारी सामने आई. मृतक की पहचान पुष्पराज नगर निवासी अमित चौधरी के रूप में हुई है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

युवती के साथ लिव-इन में रहता था अमित

जानकारी के मुताबिक, अमित कबाड़ी मोहल्ले में एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मौत से पहले अमित की गतिविधियां क्या थीं और वह किन लोगों के संपर्क में था, कबाड़ी मोहल्ला पहले भी अवैध नशीली कफ सिरप के कारोबार को लेकर चर्चा में रहा है. हालांकि, फिलहाल अमित चौधरी की मौत और इस अवैध कारोबार के बीच कोई संबंध सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि अमित एक युवती के साथ रहता था. उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी, पुलिस अब उस युवती से भी पूछताछ करेगी, जिसके साथ अमित रहता था. इसके अलावा आसपास के लोगों से मिली जानकारी और अन्य परिस्थितियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. फिलहाल युवक की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा GMH में प्रसव के बाद रचना रजक की मौत पर केंद्र सख्त, मध्यप्रदेश सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में युवक की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था अमित चौधरी”

Leave a Comment

और पढ़ें