CG News: छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण से 13 लाख परिवारों को लाभ, 920 करोड़ रुपये भुगतान का अनुमान
CG News: छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता, जिसे “हरा सोना” कहा जाता है, लाखों आदिवासी और वनवासी परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार बना हुआ है। सरकारी प्रयासों से संग्राहकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
13 लाख से अधिक परिवारों को लाभ
प्रदेश में 13 लाख से अधिक संग्राहक परिवार इस कार्य से जुड़े हैं। वर्ष 2026 में लगभग 15 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का अनुमान है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बढ़ी हुई संग्रहण दर के अनुसार इस वर्ष लगभग 920 करोड़ रुपये का भुगतान संग्राहकों को मिलने का अनुमान है, जिससे उनकी आय में सीधा इजाफा होगा।
![]()
संग्रहण दर में बड़ी बढ़ोतरी
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रति मानक बोरा दर 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दी गई है, जिससे संग्राहकों को बेहतर आय सुनिश्चित हो रही है, नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में 10 नए फड़ स्थापित किए गए हैं। सुकमा और केशकाल में भी नए फड़ जोड़कर संग्रहण कार्य को और अधिक सुचारू बनाया गया है।
डिजिटल और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था
तेंदूपत्ता संग्रहण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली और डीबीटी लागू की गई है, जिससे भुगतान सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है, यह पहल न केवल वनवासियों की आय बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही है, जिससे जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में सुशासन तिहार की शुरुआत की तैयारी, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने की विस्तृत समीक्षा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
