CG News: नक्सली हमले में पैर गंवाने वाले पूर्व CRPF जवान ने जीता गोल्ड, CM साय ने प्रोत्साहन राशि की घोषणा की

CG News: नक्सली हमले में पैर गंवाने वाले पूर्व CRPF जवान ने जीता गोल्ड, CM साय ने प्रोत्साहन राशि की घोषणा की

CG News: नक्सली हमले में पैर गंवाने वाले पूर्व CRPF जवान ने जीता गोल्ड, CM साय ने प्रोत्साहन राशि की घोषणा की

CG News: छत्तीसगढ़ के दो पैरा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का नाम रोशन किया है. एशियन पैरा गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सम्मानित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले तोमन कुमार को 51 लाख रुपये और पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाले अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की. दोनों खिलाड़ियों को शॉल और बस्तर कला का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे.

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नक्सली हमले में गंवाया पैर

बालोद जिले के ग्राम नवागांव निवासी तोमन कुमार की उपलब्धि संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति की कहानी है. वे सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन में जवान के रूप में देश की सेवा कर रहे थे. वर्ष 2022 में झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अपना बायां पैर गंवाना पड़ा. इस कठिन परिस्थिति के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. वर्ष 2023 में उन्होंने पैरा तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया और लगातार मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया.

नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार:पैरा तीरंदाजी में जीता  गोल्ड मेडल,सीएम साय ने किया सम्मान - Toman Kumar Won Gold Medal In Para  Archery, Cm Sai Honored

बचपन की शारीरिक चुनौती को पीछे छोडा

बिलासपुर निवासी अभिजीत सखूजा ने भी अपनी मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. वे बचपन से क्लब फुट की शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे हैं, लेकिन इस परिस्थिति को अपने लक्ष्य के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया. पैरा बैडमिंटन को अपना करियर बनाते हुए उन्होंने नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारा. एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने प्रदेश को गौरवान्वित किया. मुख्यमंत्री ने अभिजीत की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके संघर्ष और समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा

दोनों खिलाड़ियों का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जीवन में चुनौतियां कितनी भी बड़ी हों, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल की जा सकती है. तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा से इसे साबित किया है. उन्होंने कहा कि तोमन कुमार ने पहले देश की सुरक्षा के लिए सेवाएं दीं और अब अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है. वहीं अभिजीत सखूजा ने शारीरिक चुनौती के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर पदक हासिल किया है. मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के परिवारों को भी बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की.

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पैरा खिलाड़ियों के लिए सरकार देगी सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और उचित अवसर उपलब्ध कराने की है. राज्य सरकार पैरा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि दोनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. खेल एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए 3 लाख रुपये तक की टीए-डीए सहायता भी प्रदान की जाती है.

नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार:पैरा तीरंदाजी में जीता  गोल्ड मेडल,सीएम साय ने किया सम्मान - Toman Kumar Won Gold Medal In Para  Archery, Cm Sai Honored

खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों को छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक वातावरण बना है. इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है. कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक खेल आकांक्षा शिक्षा खलखो और दोनों खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली जिले के दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें