CG News: बस्तर संभाग में 29 नए धान उपार्जन केंद्रों को मंजूरी, किसानों को गांव के पास मिलेगी खरीदी सुविधा

CG News: बस्तर संभाग में 29 नए धान उपार्जन केंद्रों को मंजूरी, किसानों को गांव के पास मिलेगी खरीदी सुविधा

CG News: बस्तर संभाग में 29 नए धान उपार्जन केंद्रों को मंजूरी, किसानों को गांव के पास मिलेगी खरीदी सुविधा

CG News: बस्तर संभाग के दूरस्थ और वनांचल इलाकों में रहने वाले किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने संभाग के सातों जिलों में 29 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी दी है. सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पहल के बाद लिए गए इस फैसले से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है. नए केंद्र खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 सहित आने वाले वर्षों में भी संचालित किए जाएंगे.

समय और परिवहन खर्च में आएगी कमी

बस्तर की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई किसानों को अपनी उपज लेकर दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाना पड़ता है. इससे परिवहन, मजदूरी और समय का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है. नए केंद्र शुरू होने के बाद किसानों को अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में ही समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा मिल सकेगी. मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाना है.

Chhattisgarh Paddy Procurement Korba Farmers have get Biometric Sale Paddy  Crop Paddy sale registration date ann | Chhattisgarh: धान खरीद में  बिचौलियों की छुट्टी! किसानों को करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें तारीख

सात जिलों में खुलेंगे 29 नए केंद्र

स्वीकृत नए उपार्जन केंद्रों में बस्तर जिले में 11, कांकेर में 6, कोंडागांव में 6, नारायणपुर में 2, सुकमा में 2, बीजापुर में 1 और दंतेवाड़ा में 1 केंद्र शामिल है. सुकमा जिले के बड़ेसेट्टी और बुड़दी में भी नए धान खरीदी केंद्र बनाए जाएंगे. इन केंद्रों के शुरू होने से दूरदराज के किसानों को अपनी उपज बाजार या दूसरे खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने में होने वाली दिक्कत कम होगी.

केंद्रों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

नए धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी. यहां बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट और आईरिस डिवाइस, कंप्यूटर, प्रिंटर, UPS, जनरेटर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और नमी मापक यंत्र उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा बिजली, इंटरनेट, पेयजल, रोशनी, पहुंच मार्ग, भंडारण स्थल, पॉलीथिन कवर और जल निकासी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी.

खरीदी से पहले पूरी होगी तैयारी

धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी नए केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. केंद्रों के लिए ऊंची और समतल जमीन का चयन करने के साथ किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है. 29 नए केंद्र खुलने से बड़ी संख्या में किसानों को नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी, वहीं मौजूदा खरीदी केंद्रों पर भी भीड़ और दबाव कम होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर के अवधपुरी मैदान में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का रंग, CM साय ने दिया एकजुटता का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें