CG News: रायपुर के अवधपुरी मैदान में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का रंग, CM साय ने दिया एकजुटता का संदेश

CG News: रायपुर के अवधपुरी मैदान में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का रंग, CM साय ने दिया एकजुटता का संदेश

CG News: रायपुर के अवधपुरी मैदान में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का रंग, CM साय ने दिया एकजुटता का संदेश

CG News: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य दही हांडी उत्सव आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी उत्सव देखने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने गोविंदा टीमों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं.

दही हांडी से मिला एकजुटता का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दही हांडी केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास और सहयोग की भावना को दर्शाती है. ऊंचाई पर बंधी हांडी तक पहुंचने के लिए गोविंदाओं को एक-दूसरे का साथ देना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इसी तरह समाज और प्रदेश के विकास के लिए भी मिलकर काम करना जरूरी है, सीएम साय ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को कर्तव्य और कर्म का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने जीवन में अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न भूमिकाएं निभाईं और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया. उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, व्यक्ति को अपने दायित्व से पीछे नहीं हटना चाहिए.

CM Sai and his wife performed prayers

छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत पर जोर

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम से प्रदेश का गहरा संबंध रहा है. उन्होंने भोरमदेव, राजिम, डोंगरगढ़, रतनपुर, दंतेवाड़ा और चंद्रपुर जैसे प्रमुख आस्था केंद्रों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जरिए बुजुर्गों को प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है.

भजन और संगीत से भक्तिमय हुआ माहौल

दही हांडी उत्सव में गोविंदाओं की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा. भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और लोकप्रिय गायक बी प्राक की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया. आयोजन में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, ईश्वर साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 8 ट्रैक्टर जब्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें