CG News: Teachers Day पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार
CG News: Teachers Day के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और नए प्रयोग करने वाले 4 शिक्षकों को विशेष स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा. सम्मान समारोह 5 सितंबर को सुबह 11 बजे रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा.
राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. सम्मान पाने वालों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं. प्रदेश के कई जिलों से शिक्षकों का चयन इस राज्य स्तरीय सम्मान के लिए किया गया है.

कई जिलों के शिक्षक सम्मानित होंगे
राज्य शिक्षक सम्मान के लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर और कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षकों का चयन किया गया है. इन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतर कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के लिए किए गए प्रयासों के लिए सम्मान दिया जाएगा, छत्तीसगढ़ सरकार हर साल चार प्रमुख साहित्यकारों और विद्वानों की स्मृति में स्मृति पुरस्कार प्रदान करती है. इस बार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में चार शिक्षकों का चयन किया गया है. प्रत्येक चयनित शिक्षक को ₹50 हजार की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.
4 सितंबर को रायपुर पहुंचना अनिवार्य
सम्मानित होने वाले शिक्षकों को 4 सितंबर की सुबह 8 बजे तक SCERT शंकर नगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. इसी दिन सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ मंडपम में समारोह की रिहर्सल होगी, जिसमें शिक्षकों की मौजूदगी अनिवार्य रखी गई है. शिक्षकों के साथ आने वाले परिजनों के ठहरने की व्यवस्था विभाग की ओर से नहीं की गई है और उन्हें लोकभवन में प्रवेश की अनुमति भी नहीं होगी. विभाग ने 4 और 5 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने वाले शिक्षकों से शालीन पोशाक में आने के लिए कहा है.
यह भी पढ़ें : MP News: मोहन कैबिनेट ने दी 41 हजार करोड़ की मंजूरी, किसानों के लिए लिया गया बड़ा फैसला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
