CG News: सपने के बाद घर की नींव में खुदाई, जमीन से निकलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्का
CG News: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के परसाही बाना गांव में घर की नींव की खुदाई के दौरान प्राचीन बताई जा रही मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्का मिलने से इलाके में चर्चा शुरू हो गई है. खुदाई के दौरान मिली इन वस्तुओं को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया.
लगातार सपने आने के बाद कराया था काम
बताया जा रहा है कि गांव के सम्मत कंवर को लगातार कुछ सपने आ रहे थे. इसके बाद उन्होंने गांव के एक बैगा से संपर्क किया. बैगा की सलाह के बाद घर की नींव वाले स्थान पर खुदाई कराने का फैसला लिया गया. खुदाई शुरू होने पर जमीन के अंदर से कुछ ऐसी वस्तुएं मिलीं, जो देखने में काफी पुरानी और ऐतिहासिक प्रतीत हो रही हैं. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची.

मूर्तियों और सिक्के को लेकर विवाद
खुदाई में मिली वस्तुओं के बाद घर मालिक और बैगा के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि सम्मत कंवर इन वस्तुओं में अपना अधिक अधिकार बता रहे थे. मामला बढ़ने के बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी. हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर खुदाई से मिली सामग्री को जब्त कर लिया, अकलतरा पुलिस ने मौके से मिली मूर्तियों और सिक्के को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस की ओर से मामले की जानकारी अकलतरा SDM को भी दी गई है. फिलहाल इन वस्तुओं को सुरक्षित रखा गया है, ताकि आगे की जांच में इनके संबंध में सही जानकारी सामने आ सके. प्रशासन अब पूरे मामले की जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है.
पुरातत्व विभाग करेगा असली जांच
जब्त की गई मूर्तियों और सिक्के की वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व का पता विशेषज्ञ जांच के बाद ही चल पाएगा. इसके लिए सामग्री को पुरातत्व विभाग को सौंपे जाने की तैयारी है. विशेषज्ञ यह जांच करेंगे कि मूर्तियां वास्तव में कितनी पुरानी हैं और ब्रिटिशकालीन बताया जा रहा सिक्का किस अवधि का है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खुदाई में मिली वस्तुओं का वास्तविक ऐतिहासिक महत्व क्या है.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
