CG News: छात्रों को बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 19 सितंबर तक होंगे एडमिशन

CG News: छात्रों को बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 19 सितंबर तक होंगे एडमिशन

CG News: छात्रों को बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 19 सितंबर तक होंगे एडमिशन

CG News: छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर छात्रों के लिए राहत की खबर है. उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी है. विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. खास बात यह है कि कॉलेजों में एडमिशन की तारीख दूसरी बार बढ़ाई गई है, जिससे अब तक प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका मिल गया है.

खाली सीटों को देखते हुए लिया गया फैसला

पहले महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में अगस्त के अंत तक बढ़ाया गया था. अब दोबारा तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है. उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक कई विद्यार्थियों के आवेदन लंबित हैं और बड़ी संख्या में सीटें अभी भी खाली हैं. इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

Chhattisgarh College Admission Extended | Last Date September 19

छात्रों का साल खराब होने से बचाने की कोशिश

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है. किसी भी योग्य और इच्छुक विद्यार्थी का साल सिर्फ एडमिशन में देरी के कारण खराब न हो, इसी उद्देश्य से प्रवेश की तारीख बढ़ाई गई है. अब जिन विद्यार्थियों ने किसी कारण से अभी तक दाखिला नहीं लिया है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा.

रविवि के पुराने आदेश से बनी थी स्थिति

इसी बीच रविवि की ओर से भी प्रवेश को लेकर एक आदेश जारी किया गया था. इसमें महाविद्यालयों से कहा गया था कि निर्धारित समय पर प्रवेश नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को विशेष अनुमति के लिए विश्वविद्यालय न भेजा जाए. रविवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की थी. कई कॉलेज खाली सीटों की स्थिति में ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्रों की सूची विश्वविद्यालय को भेज रहे थे, लेकिन अब शासन की ओर से तारीख बढ़ाए जाने के बाद छात्रों और महाविद्यालयों दोनों को राहत मिलेगी.

19 सितंबर तक प्रवेश का मौका

उच्च शिक्षा विभाग के नए आदेश के बाद अब प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के पास 19 सितंबर तक का समय है. छात्रों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें. शासन का उद्देश्य खाली सीटों को भरने के साथ यह सुनिश्चित करना है कि इच्छुक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो. खास तौर पर निजी महाविद्यालयों में खाली सीटों को देखते हुए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: जहरीली शराब पर छत्तीसगढ़ में सख्ती, 701 दुकानों में हर बोतल की होगी जांच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें