CG News: बिलासपुर बनेगा प्रतियोगी परीक्षाओं का नया केंद्र, 120 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नालंदा एजुकेशन हब
CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदेश के छात्रों को कोटा, दिल्ली, भोपाल या अन्य बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिलासपुर में बन रहा नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब उच्चस्तरीय अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
बेहतर अध्ययन माहौल पर विशेष जोर
हर वर्ष हजारों छात्र CGPSC, UPSC, NEET, JEE, SSC, व्यापम और बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिलासपुर पहुंचते हैं। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए शांत, सुरक्षित और आधुनिक अध्ययन वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी, यह महत्वाकांक्षी परियोजना 13 एकड़ शासकीय भूमि पर विकसित की जा रही है। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एजुकेशन हब में अध्ययन, आवास और शैक्षणिक संसाधनों की समग्र व्यवस्था होगी।

24×7 खुली रहेगी हाईटेक लाइब्रेरी
परिसर की सबसे बड़ी खासियत अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक लाइब्रेरी होगी। यहां छात्रों को डिजिटल लर्निंग संसाधन, ई-लाइब्रेरी और शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी, बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग 300-300 सीट क्षमता वाले आधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे। इन हॉस्टलों में सुरक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं का नया केंद्र बनेगा बिलासपुर
नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब के तैयार होने के बाद बिलासपुर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बन सकता है। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी और शहर की शैक्षणिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी, इस परियोजना से न केवल छात्रों का समय और खर्च बचेगा, बल्कि उन्हें अपने ही प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का माहौल भी मिलेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: कमजोर मानसून की आशंका के बीच कृषि विभाग की सलाह, सीड ड्रिल और नैनो DAP से बचाएं फसल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
