CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी को राष्ट्रीय सम्मान, PACS आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल की देशभर में सराहना
CG News: छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचार के चलते एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है. जिले में विकसित PACS आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल को कोलकाता में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. इस मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के जरिए किसानों तक बेहतर कृषि सेवाएं पहुंचाने की प्रभावी पहल के रूप में सराहा गया.
PACS बन रहे वन-स्टॉप कृषि सेवा केंद्र
कार्यक्रम के दौरान धमतरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जिले के इस मॉडल की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय कृषि सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां किसानों को ड्रोन सेवा, कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल सेवाएं, बैंकिंग सुविधा, किसान पंजीयन, कृषि सलाह और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, वर्तमान में जिले की 10 PACS समितियों के माध्यम से किसानों के खेतों में ड्रोन से तरल उर्वरकों का छिड़काव किया जा रहा है. इससे कम समय में अधिक क्षेत्र में काम हो रहा है, उर्वरकों का समान वितरण सुनिश्चित हो रहा है, खेती की लागत घट रही है और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिल रही है.

देश का पहला ऐसा मॉडल बनने का दावा
जिला प्रशासन के अनुसार, हाल ही में शुरू की गई इस पहल के बाद धमतरी देश का पहला जिला बना है, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इस पहल की शुरुआत कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की मौजूदगी में की गई थी, जहां प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने इसका सफल प्रदर्शन भी किया था, बोड़रा, लोहरसी, दोनर, अछोटा, खरेंगा, भोथीडीह, कुंदेल, गड़ाडीह, जुगदेही और करेली PACS समितियों के माध्यम से किसानों को जरूरत के अनुसार ड्रोन सेवाएं दी जा रही हैं. इससे गांव स्तर पर आधुनिक कृषि तकनीक की पहुंच लगातार बढ़ रही है.
विशेषज्ञों ने बताया भविष्य की खेती का मॉडल
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चर्चा में कृषि और सहकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञों ने इस पहल की सराहना की. उनका कहना था कि ड्रोन तकनीक से जल, उर्वरक और श्रम का बेहतर उपयोग संभव है, जिससे खेती अधिक आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी बन सकती है, राज्य सरकार का लक्ष्य PACS समितियों को बहुउद्देशीय ग्रामीण सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि किसानों को गांव में ही आधुनिक कृषि सुविधाएं मिल सकें. धमतरी का यह मॉडल अब तकनीक आधारित खेती और सहकारिता के क्षेत्र में देश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: निवेश के लिए छत्तीसगढ़ बना भरोसेमंद राज्य, नियमों में आसानी और संस्थागत व्यवस्था में देशभर में अव्वल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










