CG News: छत्तीसगढ़ को PM आवास योजना की बड़ी सौगात, 3.65 लाख अतिरिक्त घरों को केंद्र की मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ को PM आवास योजना की बड़ी सौगात, 3.65 लाख अतिरिक्त घरों को केंद्र की मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ को PM आवास योजना की बड़ी सौगात, 3.65 लाख अतिरिक्त घरों को केंद्र की मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का दायरा और बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 3.65 लाख अतिरिक्त पक्के आवासों को मंजूरी दी है. सक्ती में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश और लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की. उन्होंने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा.

2 लाख परिवारों को मिली घर की चाबी

कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में नवनिर्मित 2 लाख पीएम आवासों में एक साथ गृह प्रवेश कराया गया. हितग्राहियों को उनके नए घरों की चाबियां भी सौंपी गईं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकानों के साथ सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी सुविधाओं के विस्तार पर भी सरकार काम कर रही है, शिवराज सिंह चौहान ने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा भी की. इसके साथ ही बस्तर संभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे की समय-सीमा 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में हर दिन 1,600 से अधिक पीएम आवास तैयार हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों को तेजी से पक्के घर मिल रहे हैं.

No new houses will be built under PM Awas Yojana in cities.

गरीब का पक्का घर सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने बताया कि सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी देकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी. पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 11.50 लाख से अधिक आवास पूरे किए जा चुके हैं, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे. वहीं शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र से गरीबों के आवास के लिए भेजी गई राशि को रोककर जरूरतमंदों को मकानों से वंचित किया गया. उन्होंने भाजपा के ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन का भी जिक्र किया.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर-गरियाबंद की 4 सिंचाई योजनाओं को 16 करोड़ की मंजूरी, किसानों को मिलेगा पानी का लाभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें