CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्लान, बस्तर में तेज होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ की तैयारी
CG News: रायपुर में आयोजित जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित रहे बस्तर में अब विकास की रफ्तार तेज हो रही है।
‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द शुरू
सरकार जल्द ही ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ योजना लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत दूरस्थ गांवों तक बिजली, पानी, सड़क और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी और सरना स्थलों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अवैध अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए। आदिवासी परंपराओं और पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

गांव-गांव पहुंच रहीं योजनाएं
“धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना” के तहत 6600 गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की जा रही हैं।
• पीएम जनमन योजना के तहत हजारों आवास स्वीकृत
• ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर योजना’ के जरिए लाखों लोगों की स्वास्थ्य जांच
शिक्षा और सुविधाओं पर फोकस
छात्रावासों की सीट बढ़ाने, शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया, सरकार का मानना है कि नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब विकास कार्य तेजी से लागू हो पा रहे हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर सख्ती
अम्बिकापुर नेशनल हाईवे के धीमे निर्माण पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में जीवन स्तर में व्यापक सुधार की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के ‘प्रयास’ विद्यालयों ने रचा इतिहास, 10वीं-12वीं में हासिल की शत-प्रतिशत सफलता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
