CG News: छत्तीसगढ़ के ‘प्रयास’ विद्यालयों ने रचा इतिहास, 10वीं-12वीं में हासिल की शत-प्रतिशत सफलता

CG News: छत्तीसगढ़ के ‘प्रयास’ विद्यालयों ने रचा इतिहास, 10वीं-12वीं में हासिल की शत-प्रतिशत सफलता

CG News: छत्तीसगढ़ के ‘प्रयास’ विद्यालयों ने रचा इतिहास, 10वीं-12वीं में हासिल की शत-प्रतिशत सफलता

CG News: छत्तीसगढ़ के ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर यह साबित किया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

100% रिजल्ट और मेरिट में दबदबा

प्रयास विद्यालयों का 10वीं और 12वीं में इस वर्ष शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। सबसे खास बात यह रही कि 13 विद्यार्थियों ने टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई।
• 10वीं की छात्रा कु. दीपांशी ने 98.83% अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया
• कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया

12वीं में भी बेहतरीन प्रदर्शन

हायर सेकेंडरी परीक्षा में 128 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
• रायपुर (गुडियारी) स्थित प्रयास विद्यालय की 19 छात्राओं ने 90%+ अंक प्राप्त किए
• कोरबा की रागिनी कंवर ने 95% अंक के साथ टॉप किया
• जीव विज्ञान में 2 छात्राओं ने 100/100 अंक हासिल किए

गणित में रिकॉर्ड सफलता

10वीं कक्षा में 6 विद्यार्थियों ने गणित में 100% अंक प्राप्त किए, 119 छात्राओं में से 48 ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, जो गुणवत्ता का मजबूत संकेत है, राज्य सरकार द्वारा संचालित 17 ‘प्रयास’ विद्यालयों में छात्रों को निःशुल्क शिक्षा के साथ IIT, NIT, NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय कोचिंग दी जाती है।

सरकार ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने इसे देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर हाईटेक कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से माफिया में हड़कंप, मशीनें छोड़ भागे आरोपी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें