CG News: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन 06 से 09 जून तक
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन 06 जून से 09 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी—प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
![]()
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम घोषित
जारी कार्यक्रम के अनुसार 06 जून को भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन-I एवं II, 08 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं IV तथा 09 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा आयोजित की जाएगी, परीक्षा का आयोजन सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर सहित निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध
आयोग द्वारा प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को ही जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से SMS या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना, डिजिटल सुशासन की नई क्रांति
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
