CG News: PPP मॉडल पर रायपुर के क्वींस क्लब ऑफ इंडिया का होगा विश्वस्तरीय विकास

CG News: PPP मॉडल पर रायपुर के क्वींस क्लब ऑफ इंडिया का होगा विश्वस्तरीय विकास

CG News: PPP मॉडल पर रायपुर के क्वींस क्लब ऑफ इंडिया का होगा विश्वस्तरीय विकास

CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत एजेंसी नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी को एक प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है।

Raipur Queens Club Modern Facelift | 25 Cr PPP Upgrade

स्पोर्ट्स और वेलनेस की सुविधाएं

परियोजना के तहत स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, बिलियर्ड रूम और टेबल टेनिस हॉल जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही मौजूदा संरचना का व्यापक आधुनिकीकरण भी किया जाएगा, इस योजना में लगभग 25 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। परियोजना को LDOT मॉडल के तहत 20 वर्षों के लिए विकसित किया जाएगा, जिसे आगे 10 वर्ष तक बढ़ाया भी जा सकता है। इससे दीर्घकालिक राजस्व और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विकास और निवेश को बढ़ावा

 परियोजना के अंतर्गत लगभग 61 कमरों वाला आधुनिक आवासीय और हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक भी बनाया जाएगा, जिससे रायपुर में उच्चस्तरीय अतिथि सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा, मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह परियोजना न केवल निजी निवेश को बढ़ावा देगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। साथ ही मौजूदा सदस्यों के अधिकारों और सुविधाओं का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे परियोजना को व्यापक समर्थन मिल सके।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन 06 से 09 जून तक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें