CG News: मुख्यमंत्री साय ने सुदूर गांव कोण्डापल्ली में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
CG News: प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। यहां आयोजित जनचौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की।

हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को वनाधिकार पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड तथा अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी भी ली, मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की सफलता तभी है जब योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंचे।
विकास और विश्वास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर न केवल समस्याओं का समाधान कर रही है, बल्कि शासन के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नेत्र स्वास्थ्य अभियान की ऐतिहासिक सफलता, मोतियाबिंद ऑपरेशन से लौट रही रोशनी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
