CG News: बलौदाबाजार के गिधौरी में लक्ष्मी पेट्रोलियम पर पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

CG News: बलौदाबाजार के गिधौरी में लक्ष्मी पेट्रोलियम पर पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

CG News: बलौदाबाजार के गिधौरी में लक्ष्मी पेट्रोलियम पर पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

CG News: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम गिधौरी स्थित लक्ष्मी पेट्रोलियम पर टैंकर अनलोडिंग के दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गई थी। इस वजह से कुछ घंटों तक वितरण प्रभावित हुआ, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी असुविधा हुई।

Balodabazar Petrol Pump Sealed | Collector Kuldeep Sharma Order Violation

जल्द ही बहाल हुआ ईंधन वितरण

पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार टैंकर से ईंधन उतारने की प्रक्रिया पूरी होते ही आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी गई। कुछ ही घंटों के भीतर सभी उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध करा दिया गया और स्थिति सामान्य हो गई, जिला प्रशासन और खाद्य निरीक्षक द्वारा 1 जून को लक्ष्मी पेट्रोलियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पंप पर ईंधन वितरण पूरी तरह सुचारू है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है।

जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं

 अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। गिधौरी में जो स्थिति बनी थी, वह केवल अस्थायी थी और अब पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। पूरे जिले में ईंधन आपूर्ति नियमित रूप से जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने सुदूर गांव कोण्डापल्ली में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें