CG News: रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में CM साय के सख्त निर्देश, किसानों, पेयजल और जनकल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस

CG News: रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में CM साय के सख्त निर्देश, किसानों, पेयजल और जनकल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस

CG News: रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में CM साय के सख्त निर्देश, किसानों, पेयजल और जनकल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित कलेक्टरों की होगी।

सुपेबेड़ा के लिए बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है, गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने तेल नदी पर एनीकट निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए स्थायी समाधान जरूरी है।

Cg:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- जनसमस्याओं के समाधान में न हो देरी, योजनाओं  का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे - Cm Sai Said– There Should Be No Delay In  Solving ...

अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनता की शिकायतों को न्यूनतम स्तर पर लाने के निर्देश दिए।

कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा

समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, मुख्यमंत्री ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी है, वहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकों का उपयोग कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर भी समीक्षा

बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नए तीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल शिकायतों के समाधान का अभियान नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से वे स्वयं जिलों का दौरा कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण का महाअभियान, मनरेगा से एक लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें