CG News: जशपुर दौरे में CM विष्णुदेव साय का अनोखा अंदाज, स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

CG News: जशपुर दौरे में CM विष्णुदेव साय का अनोखा अंदाज, स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट”

CG News: जशपुर दौरे में CM विष्णुदेव साय का अनोखा अंदाज, स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे के दौरान भैंसामुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने मैदान में खेलते बच्चों को देखा और बिना औपचारिकता सीधे उनके बीच पहुंच गए।

मैदान में खेला क्रिकेट

बच्चों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे। मुख्यमंत्री को अपने साथ खेलते देख बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और माहौल उत्साह से भर गया।

CG : सीएम साय ने बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला, सरपंच से बातचीत कर  जानी गांव की स्थिति

बच्चों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और खेल के प्रति रुचि के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि गांव में खेल सुविधाएं कैसी हैं और किन संसाधनों की जरूरत है।

खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश

बच्चों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल में क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर अवसर मिलने चाहिए।

गांव के विकास पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री ने सरपंच और ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की जरूरतों और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने समग्र विकास पर जोर देते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात कही, मुख्यमंत्री का यह सहज और स्नेहिल व्यवहार ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बच्चों के साथ बिताए गए ये पल सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर दौरे पर CM साय का अलग अंदाज, पीएम आवास निर्माण में किया श्रमदान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें