Rewa News: रीवा में निजी ITI पर गंभीर आरोप, ट्रेनिंग के नाम पर बंधक बनाकर कराया काम

Rewa News: रीवा में निजी ITI पर गंभीर आरोप, ट्रेनिंग के नाम पर बंधक बनाकर कराया काम

Rewa News: रीवा में निजी ITI पर गंभीर आरोप, ट्रेनिंग के नाम पर बंधक बनाकर कराया काम

Rewa News: रीवा जिले में एक निजी आईटीआई कॉलेज के छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें ट्रेनिंग के नाम पर गुजरात भेजा गया, लेकिन वहां उनसे श्रमिकों की तरह काम कराया गया।

8 घंटे के बजाय 16 घंटे काम का आरोप

छात्रों के मुताबिक, उन्हें अहमदाबाद भेजते समय 8 घंटे काम, मुफ्त भोजन और रहने की सुविधा का वादा किया गया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनसे रोजाना करीब 16 घंटे तक काम कराया गया।

रहने और खाने की सुविधा नहीं मिली

पीड़ित छात्रों ने बताया कि उन्हें रहने के नाम पर अलग से पैसे जमा करवाए गए। कई छात्रों के पास पैसे नहीं होने के कारण उन्हें भोजन तक नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

फेल करने की धमकी का आरोप

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें जबरन गुजरात भेजा और मना करने पर फेल करने की धमकी दी गई। इस डर से कई छात्र मजबूरी में वहां गए, कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में भेजे गए छात्रों के साथ मारपीट की गई। एक छात्र का हाथ टूटने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

प्रबंधन पर कमीशन लेने का आरोप

छात्रों ने दावा किया कि कॉलेज प्रबंधन ने प्रति छात्र कमीशन लेकर उन्हें कंपनियों में भेजा। ट्रेनिंग के नाम पर यह पूरा मामला श्रमिकों की तरह काम कराने का बताया जा रहा है, गुजरात से लौटने के बाद छात्रों ने मामले की शिकायत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की है। फिलहाल प्रशासन ने शिकायत को जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर दौरे में CM विष्णुदेव साय का अनोखा अंदाज, स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें