CG News: नारायणपुर के प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी बने सफलता की मिसाल

CG News: नारायणपुर के प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी बने सफलता की मिसाल

CG News: नारायणपुर के प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी बने सफलता की मिसाल

CG News: नारायणपुर जिले के ग्राम केरलापाल के किसान खानेंद्र कुमेटी आज अपने क्षेत्र में एक प्रेरणादायक नाम बन चुके हैं। उनकी कहानी मेहनत, संघर्ष और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता हासिल करने की एक जीवंत मिसाल है।

पारंपरिक खेती से आधुनिक तकनीक की ओर

कुछ वर्ष पहले तक खानेंद्र कुमेटी पारंपरिक खेती पर निर्भर थे, जिससे उन्हें सीमित उत्पादन और कम आय प्राप्त होती थी। बढ़ती लागत और कम लाभ के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही थी, कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का निर्णय लिया। इसके तहत उन्होंने उन्नत बीज, जैविक खाद और वैज्ञानिक खेती के तरीकों को अपने खेतों में लागू किया।

फसल उत्पादन में नैनो डीएपी एवं यूरिया के उपयोग से जमीन की बनी रहेगी उर्वरकता

नैनो उर्वरकों का प्रभाव

किसान खानेंद्र कुमेटी ने अपने खेतों में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग शुरू किया। उनका कहना है कि इन उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरकता बनी रहती है और फसल को आवश्यक पोषण समय पर मिलता है, जिससे उत्पादन में सुधार देखने को मिला है, उन्होंने धान और गेहूं के साथ-साथ सब्जियों और फलदार पौधों की खेती भी शुरू की। इससे उनकी आय के कई स्रोत विकसित हुए और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, किसान ने अपने खेतों में ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाई, जिससे पानी की बचत हुई और फसलों को नियमित रूप से आवश्यक नमी मिलती रही। साथ ही वे समय-समय पर मिट्टी परीक्षण भी कराते हैं ताकि सही उर्वरकों का उपयोग किया जा सके।

पशुपालन और अतिरिक्त आय के स्रोत

खेती के साथ-साथ वे पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी फसलों से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं, जिससे उनका समग्र कृषि मॉडल और अधिक मजबूत हुआ है, खानेंद्र कुमेटी अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा करते हैं और उन्हें आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके प्रयासों से गांव में कृषि के प्रति सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें : CG News: सरगुजा में नैनो तकनीक से खेती में बड़ा बदलाव, किसान शंकर लाल गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें